[Hindi] मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश के साथ आया अगस्त

August 1, 2016 5:04 PM|

Rain in Bhopal madhya pradesh partika 600मध्य प्रदेशमें रविवार की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। रविवार जुलाई का आखिरी दिन था जो मॉनसूनी बारिश के बीच विदा हुआ। मध्य भारत के करीब बने कई मौसमी सिस्टमों के चलते मध्य प्रदेश में मॉनसूनी हलचल बनी हुई है। विगत 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रही। मध्य प्रदेश से सटे पश्चिमीउत्तर प्रदेश,गुजरातऔर मराठवाड़ा में भी मॉनसूनी वर्षा दर्ज की गई। राज्य में अगस्त का भी शुभारंभ अच्छी वर्षा के साथ हुआ है और आने वाले दिनों में भी मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।

इन भागों में बारिश की गतिविधियां मध्य भारत के पास बने मौसमी सिस्टमों के साथ-साथ यहाँ से गुज़र रही मॉनसून की अक्षीय रेखा के प्रभाव से हो रही हैं। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय अनूपगढ़, नारनौल, आगरा, डाल्टनगंज और मिदनापुर होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर में ही एक निम्न दबाव का क्षेत्र भी विकसित हो गया है। मॉनसून ट्रफ इस निम्न दबाव में मिल रही है।

इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी एक मौसमी सिस्टम चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा गुजरात तक पहुँच रही है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि मध्य प्रदेश में हाल की बारिश का कारण कोई एक मौसमी सिस्टम नहीं बल्कि मध्य भारत और उससे सटे भागों पर बने कई मौसमी सिस्टम थे।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य भारत और उससे सटे क्षेत्रों पर बने मौसमी सिस्टमों से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर विशेषकर राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में अगले 24 से 36 घंटों तक मध्यम से भारी वर्षा जारी रह सकती है।

Image credit:patrika.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: