[Hindi] अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बेगूसराय, सिवान और गया में बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति, बढ़ेगी बारिश

July 14, 2019 5:06 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से मध्यम से भारी तीव्रता के साथ एक-दो स्थानों पर मूसलाधार मॉनसून की बारिश रिकॉर्ड हो रही है। इन बारिशों से राज्य के ज्यादातर जिलों में तीव्र बाढ़ आई है। इसके अलावा, बिहार से सटे नेपाल के हिस्सों में भी पिछले कई दिनों से बाढ़ वाली बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफान पर है।

इस समय, बिहार के पश्चिमी चंपारण सहित अररिया, किशनगंज, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर (भभुआ), कटिहार, खगड़िया, सिवान और सीतामढ़ी में बाढ़ वाली बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। इन क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों तक इस तरह के हालात से राहत की उम्मीद नहीं है। लगातार भारी बारिश होने के कारण कुछ इलाकों में भीषण बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान, बिहार के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। इसके बाद, इस क्षेत्र में बारिश थोड़ी और अधिक हो जाएगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस समय ट्रफ रेखा दक्षिण में शिफ्ट होना शुरू हो जाएगा, इस प्रकार बिहार के दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश होगी। इस दौरान राज्य के अन्य जिलों में बारिश कम हो जाएगी, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति से मामूली राहत मिलेगी।

Also Read In English: More flooding rains to lash Araria, Kishanganj, Bhagalpur, Begusarai, Siwan and Gaya

स्काईमेट लगातार राज्य भर में चल रही मौसम गतिविधियों पर नज़र रख रहा है और इस तरह के खतरे से बचने के लिए बिहार के निवासियों की मदद के लिए लगातार मौसमी चेतावनी दे रहा है। इसके अलावा राज्य में भारी बारिश की मद्देनज़र स्थानीय लोगों को एहतियात सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Image Credit: biharnews.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: