[Hindi] मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात का आज से आगाज़, फसलों को होगा नुकसान

March 17, 2020 1:04 PM|

मध्य भारत के राज्यों में मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात तक सभी जगहों पर बीते 2 दिनों से मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। हालांकि आज दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, खासतौर पर मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों, इससे महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और छत्तीसगढ़ में हवाओं का रुख बदल जाएगा, बादल आ जाएंगे और दोपहर बाद हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक सेंट्रल इंडिया पर एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बनेगा। जहां एक तरफ बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पूर्वी आर्द्र हवाएँ आएंगी तो दूसरी ओर उत्तर-पश्चिमी दिशा यानि पहाड़ों से शुष्क हवाएं मध्य भारत तक पहुँचेंगी। इन हवाओं के आपस में टकराने के कारण ही आज शाम से बारिश शुरू होने का अनुमान है। बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

English Version:Unseasonal pre monsoon rains forecast for Madhya Pradesh, Maharashtra and Chhattisgarh

मध्य भारत में पिछले सप्ताह की तरह ही इस बार भी पूर्वी क्षेत्रों में ही वर्षा होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 22 मार्च तक रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ तेज़ ओलावृष्टि होने, तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने और बादलों की गर्जना होने की भी आशंका है। मराठवाड़ा क्षेत्र में भी वर्षा हो सकती है।

दूसरी तरह पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा तथा गुजरात में सभी जगह पर मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। मुंबई, पुणे, नाशिक, जलगांव, रत्नागिरी, सांगली, सातारा और कोल्हापुर जैसे तमाम शहरों में तापमान में तेज वृद्धि होने के कारण मौसम काफी गर्म हो जाएगा।

इंदौर, उज्जैन, सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, द्वारका जैसे शहरों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है क्योंकि इन भागों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में संभावित बारिश के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

Image credit: The India Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: