[Hindi] मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना, गुजरात और महाराष्ट्र में बढ़ेगा तापमान

January 20, 2020 6:37 PM|

मध्य भारत में इस समय मौसम शुष्क है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिसके चलतेसुबह के तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पचमढ़ी, शाजापुर और सीधी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान नलिया, ओखा और द्वारका समेत पश्चिमी गुजरात के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

स्काइमेट के वेदर मॉडल के अनुसार मध्य भारत पर एक कंफ्लुएंस जोन बनने की संभावना है। जिससे अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इन सिस्टमों के प्रभाव से बादल पहले से ही दिखाई देने लगे हैं।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

उत्तरी मध्य प्रदेश और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सोंमें मध्यम से घने कोहरे के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि बाकी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में धुंध और कोहरा देखने को मिलेगा।

English Version: Rain and fog likely in Madhya Pradesh during next 24 hrs, temp in Gujarat and Maharashtra to rise

इस बीच गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ सकता है। मुंबई और सूरत समेत दोनों राज्यों के अधिकांश शहरों में धूप खिलेगी और कुछ समय के लिए हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है। हालांकि महाराष्ट्र के मध्य भागों में कुछ समय के लिए हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं।

Image credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर का मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

author image