[Hindi] बंगाल की खाड़ी पर बनने वाला है अगस्त का चौथा निम्न दबाव, पूरब से लेकर मध्य भारत तक मूसलाधार होगा मॉनसून

August 17, 2020 9:16 PM|

बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। साल 2020 के मॉनसून सीजन में जून और जुलाई में कोई सक्रिय सिस्टम बंगाल की खाड़ी पर विकसित नहीं हुआ था लेकिन अगस्त महीना इस लिहाज से अब तक बेहतर रहा है। संभावित निम्न दबाव का क्षेत्र अपने पूर्ववर्ती सिस्टम की तुलना में अधिक प्रभावी हो सकता है। यह सिस्टम प्रणाली बंगाल की खाड़ी पर गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। संभावना यह भी है कि यह डिप्रेशन बन जाएगा। 

संभावित निम्न दबाव या डिप्रेशन पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को 19 से 23 अगस्त के बीच प्रभावित करेगा। लेकिन उत्तरी भागों एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बन सकता है जिससे इसके और आगे बढ़ने की संभावना कम है। ऐसे में यह सिस्टम लगभग 48 घंटों या इससे भी अधिक समय के लिए मध्य प्रदेश और इससे सटे विदर्भ को 21 से 23 अगस्त के बीच प्रभावित करेगा।

English Version:Fresh low pressure area to form tomorrow, may intensify to depression

इसके पहले बंगाल की खाड़ी में उठा मौसमी सिस्टम वर्तमान में मध्य प्रदेश पर पहुंचा है। 21 से 23 अगस्त के बीच यह चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र व कच्छ को प्रभावित करेगा।

इन दोनों सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश देने जा रहा है। इसके चलते आशंका है कुछ हिस्सों में बाढ़ का संकट भी पैदा हो सकता है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में वर्षा की मात्रा 200 मिमी या उससे भी अधिक हो सकती है।

देश के मध्य भागों में 1 जून से 17 अगस्त के बीच मॉनसून वर्षा सामान्य से 6% प्रतिशत अधिक हुई है। इस सप्ताह जिस तरह की बारिश मध्य भारत पर संभावित है उससे लगता है कि यह आंकड़े व्यापक रूप में ऊपर पहुँच सकते हैं। साथ ही बड़ी राहत मध्य प्रदेश और विदर्भ के उन क्षेत्रों को मिल सकती है जिन्हें अब तक कम बारिश मिली है।

Image credit:Down To Earth

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: