[Hindi] अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, हिसार और जयपुर में अच्छी बारिश की संभावना

June 18, 2017 1:11 PM|

Amritsar rain and rain in Punjab Haryana_Blogs dot ft dot com 600.jpgउत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मॉनसून आने में कुछ ही समय शेष हैं। इससे पहले कई मैदानी राज्यों में अच्छी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरीपंजाबऔरहरियाणाके उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर अगले 24 से 48 घंटों तक भारी बारिश हो सकती है। उसके पश्चात भी इन भागों में रुक-रुक कर मॉनसून के पहले की बारिश जारी रहने के आसार हैं।

इस समय उत्तर भारत मेंजम्मू कश्मीरके पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा पंजाब से पूर्वोत्तर राज्यों तक एक ट्रफ रेखा पहुँच रही रही है। इन मौसमी सिस्टमों के चलते उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में नम हवाओं का प्रवाह निरंतर बना हुआ है। इन्हीं हवाओं के चलते मौसम ने करवट ली है। वर्तमान मौसमी परिदृश्य संकेत कर रहा है कि उत्तर भारत के मैदानी राज्यों विशेषकर पंजाब के उत्तरी जिलों और उत्तरी हरियाणा के कुछ भागों में अच्छी वर्षा दर्ज की जा सकती है। उत्तरीराजस्थानमें भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जारी रह सकती है।

बंगाल की खाड़ी से पूर्वी नम हवाएँ लगातार बनी हुई हैं और यही वजह है कि बीते 2 दिनों से उत्तर भारत में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार की सुबह 8:30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरानअमृतसरमें 21 मिलीमीटर, कपूरथला में 25 मिलीमीटर दर्ज की गई। लुधियाना और पठानकोट में हल्की बारिश हुई। इसी दौरान राजस्थान के श्रीगंगानगर में 35 मिलीमीटर, पिलानी और चुरू में 2 मिलीमीटर जबकि सीकर में 6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। हरियाणा के हिसार में 25 मिलीमीटर की अच्छी वर्षा हुई है।

इन सभी भागों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसमी परिदृश्य ऐसा ही बना रहेगा। उत्तरी पंजाब के क्षेत्रों और उत्तरी हरियाणा में भारी वर्षा हो सकती है। जबकि जयपुर सहित राजस्थान के उत्तरवर्ती इलाकों में कुछ स्थानों पर मॉनसून से पहले की बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते उत्तर भारत के इन राज्यों में तापमान नीचे आया है। फिलहाल तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। सामान्य से नीच चल रहे तापमान से गर्मी से राहत बनी रहेगी लेकिन अधिक आर्द्रता मौसम को सुहावना होने में बाधा बनेगी क्योंकि उमस का प्रभाव अब बढ़ गया है। उमस में कमी आने की उम्मीद कम है क्योंकि मॉनसून बहुत दूर नहीं।

Image credit: Blogs.ft.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: