[Hindi] दिल्ली में ख़राब होने लगी हवा की गुणवत्ता, अक्टूबर के आखिर तक चिंताजनक स्थिति में पहुँच सकता है प्रदूषण

October 10, 2019 1:52 PM|

दिल्ली प्रदूषण में पिछले 24 घंटों के दौरान वृद्धि देखी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि पंजाब और हरियाणा में जलने वाली पराली ने अब तक दिल्ली को प्रभावित नहीं किया है, लेकिन हल्की हवाओं के कारण स्थानीय प्रदूषण बढ़ गया है क्योंकि प्रदूषक हवा में निचले स्तर पर ही बने हुए हैं।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता अब तक मुख्यतः संतोषजनक स्थिति में रही है। लेकिन आज यानि 10 अक्टूबर को हवा की गुणवत्ता में कुछ गिरावट आई और यह मध्यम श्रेणी में पहुँच गई। कुछ ही इलाके ऐसे हैं जहां हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्थिति में है।

अनुमान है की 12 या 13 अक्टूबर तक प्रदूषण के स्तर में और वृद्धि हो सकती है क्योंकि हवाएँ बदलती रहेंगी। हरियाणा और आसपास के भागों पर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में बना है जिससे हवाओं में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 से 20 अक्टूबर के बीच, हवाएँ एक बार फिर पूर्व और दक्षिणपूर्व दिशा से चलने लगेंगी। जिससे प्रदूषण कम हो जाएगा क्योंकि यह पूर्वी हवाएँ पंजाब और हरियाणा से आने वाले पराली के धुएं को दिल्ली व एनसीआर तक नहीं पहुंचने देंगी। इसलिए 20 अक्टूबर तक दिल्ली में कुछ हद तक स्वच्छ हवा में सांस ले सकते है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर 20 अक्टूबर के बाद हवाओं की दिशा में एक बार फिर से परिवर्तन होगा और निचले स्तरों में विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के कारण पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से हवाएँ चलने लगेंगी। अनुमान है कि यह स्थिति अक्टूबर के आखिर तक यानि दिवाली तक जारी रहेगी जिससे 23-24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच प्रदूषण चिंताजनक स्थिति में पहुँच सकता है।

Also Read In English: Must read for Delhiites: Breaking down trends for Delhi Pollution until October end

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह के दौरान दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद और आसपास के शहरों में प्रदूषण इसलिए बढ़ सकता है क्योंकि आतिशबाज़ी की घटनाएँ बढ़ेंगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में कमी होगी जिससे धुंध और कोहरा बनना शुरू हो सकता है, जिससे प्रदूषण की स्थिति और खराब हो सकती है।

स्काइमेट की दिल्ली वालों से अपील है कि अपने स्वास्थ्य की फिक्र करें और आतिशबाज़ी सहित ऐसी कोई भी गतिविधियां ना करें जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिले और हवा की गुणवत्ता खराब हो।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

अगले तीन दिनों के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:   

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: