[Hindi] अहमदाबाद में तापमान 44 डिग्री के करीब, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

May 29, 2019 8:11 PM|

गुजरात के अहमदाबाद में कुछ समय से तापमान 40 डिग्री से अधिक बने रहने के साथ तेज़ गर्मी पड़ रही है। प्री-मॉनसून गतिविधियों के आभाव के कारण यह मौसमी स्थिति अभी जारी रहने के आसार हैं। वहीं देश के अधिकांश भागों में लू का प्रकोप भी बना हुआ है।

कल यानि 28 मई कोअहमदाबादमें तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज यानि 29 मई को तापमान 44 डिग्री के स्तर तक पहुंच सकता है।

अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा बुधवार, 29 मई को अहमदाबाद शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक अहमदाबाद का तापमान सामान्य स्तर से ऊपर बना रहेगा जिससे मौसम बेहद गर्म रहने की आशंका है।

इसके अलावा गुजरात के अन्य इलाकों में भी मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। राज्य के आंतरिक क्षेत्रों में एक-दो स्थानों परलू का प्रकोपभी देखने को मिली है।

बारिश की बात करें तो गुजरात में कोई विशेष प्री-मॉनसून गतिविधियां नहीं देखने को मिली हैं। हालांकिभारत के उत्तरी भागोंमें होने वाले किसी मौसमी गतिविधि से यहां का मौसम भी सुहावना हो जाता था।

Also Read In English:Orange Alert issued in Ahmedabad as maximums touch 44 degrees

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी भागों में किसी विशेष मौसमी सिस्टम के न होने के कारण उत्तरी राज्यों में भी बारिश नहीं होगी जिससे अहमदाबाद समेत गुजरात के मौसम में भी कोई बदलाव नहीं आयेगा।

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: