[Hindi] गुजरात के अहमदाबाद में महज 24 घंटों में हुई 109 मिमी बारिश, बाढ़ और जल-जमाव जैसी स्थिति से जनजीवन परेशान

August 10, 2019 10:11 AM|

Ahmedabad rain

अहमदाबाद शहर ने अगस्त के महीने में मॉनसूनी बारिश के संदर्भ में एक अच्छी शुरुआत की है। आंकड़ों के मुताबिक, 1 अगस्त को 49 मिमी तथा 4 अगस्त को 59 मिमी की भारी बारिश दर्ज हुई। राज्य के आसपास के क्षेत्र में बने एक निम्न दवाब क्षेत्र के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान तीव्र बारिश देखी गई है।

शुक्रवार यानि 9 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटों में, अहमदाबाद में 109 मिमी वर्षा हुई, जो तीव्रता के मामले में हाल के दिनों में हुई वर्षा में से एक है।

इस भारी वर्षा के मद्देनजर, शहर के कई हिस्सों में जल जमाव भी देखा गया है। इतना ही नहीं, निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थितियां भी देखी गई, जबकि लांबा इलाके में 200 फीट की सड़क धंस गई, जिससे ओम शांति नगर के पास एक वैन फंस गई।

अब मौसम प्रणाली कमजोर हो रही है और पश्चिम दिशा में चली गई है। जिसके कारण अहमदाबाद में मौसम की गतिविधियों में कमी देखी जाएगी। हालांकि, हल्की से मध्यम बारिश आज भी जारी रह सकती है। जिसके बाद कल यानि 11 अगस्त तक मौसम शुष्क हो जाएगा तथा कम से कम एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना नहीं है।

Also, Read In English:Three-digit rain of 109 mm lash Ahmedabad, water logging in parts

अब तक अहमदाबाद में 109 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो 266 मिमी के मासिक औसत के बहुत करीब है। हमारा मानना है कि, अहमदाबाद शहर को बारिश के मासिक आंकड़े तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

Image credit: The Financial Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: