[Hindi] गुजरात में भारी बारिश के बाद राजस्थान में लो प्रेशर की वजह से बारिश

September 9, 2021 8:25 PM|

निम्न दबाव का क्षेत्र जो तट पर प्रवेश करने से लेकर मध्य प्रदेश से सटे महाराष्ट्र तक पहुंचने तक एक तेज गति से चलने वाला सिस्टम था। हालाँकि, अब, यह मौसमी सिस्टम लगभग स्थिर हो गया है और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक बहुत कम हलचल के साथ एक ही स्थान पर रहेगा।

पिछले 24 घंटों में, गुजरात के कई हिस्सों में इस सिस्टम की वजह से भारी से बहुत भारी बारिश हुई है और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधि देखी गई है। अब, मध्य प्रदेश और इससे सटे राजस्थान पर इस समय निम्न दबाव बना हुआ है। और इस मौसमी सिस्टम की ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिलेगी।

इस सिस्टम का संगम क्षेत्र दक्षिणपूर्व राजस्थान के ऊपर होगा। जिसके कारण, भीलवाड़ा, कोटा, जालोर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, टोंक और सवाई माधोपुर सहित शहरों में भारी वर्षा की गतिविधि देखी जा सकती है। इस बीच, अलवर, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर शहरों में भी कम तीव्रता की बारिश होने की सम्भावना है।

वहीं गुजरात की बात करें तो आज, कल और परसों यानि 9 से 11 सितंबर के बीच दीसा, इदर, मेहसाणा, साबरकांठा में भारी बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने के आसार हैं।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: