[Hindi] मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर मॉनसून है मेहरबान; लगातार बनी रहेगी बारिश

August 30, 2018 3:17 PM|

Monsoon-rain-in-Madhya-Pradesh_Mid-day-600 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश हुई है। इस समय भी दोनों राज्यों पर मॉनसून की सक्रियता देखने को मिल रही है और लगातार बारिश की गतिविधियां बनी हुई है। पिछले कईदिनों से उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी तथा उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में भारी बारिश देखने को मिली है। देश के मध्य भागों में स्थिति दोनों प्रमुख राज्यों में बारिश का यह सिलसिला अगले 48 घंटों तक बना रहेगा उसके बाद इसमें कमी आएगी। हालांकि हल्की से मध्यम वर्षा दो दिनों के बाद भी बने रहने की संभावना है।

इस समय एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर है, जो बंगाल की खाड़ी से नमी को आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों से होकर गुज़र रही है, जो कल तक मध्य प्रदेश के काफी करीब थी। इन दोनों मौसमी सिस्टमों का प्रभाव पूर्वी भारत के राज्यों के अलावा मध्य भारत पर भी अगले 48 घंटों तक दिखाई देगा। इसके चलते हमारा अनुमान है कि छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी शहरों तथा मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी  शहरों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रह सकती है।

बीते 24 घंटों के दौरान उमरिया में 28 मिमी, भोपाल में 11 मिमी, जबलपुर और खजुराहो में 8 मिमी, मांडला, रीवा और सागर में 5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान इसी तरह से राज्य के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। राजनांदगांव में 10 मिमी बारिश हुई अन्य शहरों में भी बारिश बनी रही।

लगातार हो रही बारिश के चलते दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं जिससे गर्मी से राहत मिल रही है और आगे भी राहत की उम्मीद की जा सकती है। अगर 1 जून से 29 अगस्त तक के बारिश के आंकड़े देखें तो छत्तीसगढ़ में सामान्य से 3% अधिक 944.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 10 फ़ीसदी कम 745.3 मिमी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 4 प्रतिशत कम 659.9 मिमी बारिश हुई है।

बारिश की गतिविधियां इसी तरह बनी रहे तो दोनों राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश का स्तर सामान्य से ऊपर देखने को मिलेगा।

Image credit: Mid Day

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: