[Hindi] मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 21 फरवरी से बारिश के आसार; लंबा चलेगा बारिश यह दौर

February 20, 2020 8:45 PM|

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम बदलाव आने वाला है। मध्य भारत के इन दोनों राज्यों में जल्द ही बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

पूर्वी भारत पर बनी ट्रफ के कारण बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ मध्य भारत में बढ़ गई हैं। अनुमान है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन भी बन रहा है। साथ ही उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण भी मध्य भारत के इन राज्यों में मौसम में बदलाव आएगा। उम्मीद है कि 21 फरवरी को उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी।

English Version: Rains forecast for Madhya Pradesh and Chhattisgarh by February 21

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इन राज्यों में 24 फरवरी तक रुक-रुक कर गरज के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है। सीधी, सतना, पन्ना, उमरिया और शहडोल में जहां अच्छी बारिश का अनुमान है वहीं दूसरी ओर इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी और ग्वालियर में मौसम शुष्क रहेगा। यानि पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में विपरीत मौसम रहने वाला है।

इसी तरह अनुमान है कि उत्तरीछत्तीसगढ़में अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी। खासतौर पर कोरिया, कोरबा, सरगुजा, अंबिकापुर, रायपुर और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश की गतिविधियाँ हो सकती हैं। जबकि जगदलपुर सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क ही रहेगा। हम उम्मीद करते हैं कि उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश की तुलना में उत्तर छत्तीसगढ़ पर मौसम की गतिविधियाँ अधिक रहेंगी।

मौसम में बदलाव के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के शहरों में तापमान भी बदलेगा। इन क्षेत्रों में जहां रात के तापमान में हल्की वृद्धि होगी वहीं दिन के तापमान में हल्की कमी आने की संभावना है।

Image credit:  DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: