Skymet weather

दिल्ली में मानसून की बारिश का लुका-छिपी खेल,अच्छी बारिश की संभावना

July 3, 2024 1:41 PM |

 अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसूनी बारिश नहीं हो रही है। दरअसल, 28 जून को मानसून के आगमन पर भारी बारिश हुई थी, इसके बाद से दिल्ली में सामान्य मानसूनी बारिश बहुत कम हुई है। पिछले 24 घंटों में लोधी रोड वेधशाला ने थोड़ी बहुत बारिश दर्ज, बाकी अन्य क्षेत्र सामान्य रूप से सूखे रहे। दिल्ली के दक्षिणी इलाकों में मध्यम बारिश के बादल छाए रहे। वहीं, दिल्ली/एनसीआर के आसपास के स्टेशन जैसे करनाल, अम्बाला, बुलन्दशहर, अलीगढ, मुरादाबाद में अच्छी बारिश हुई। मुरादाबाद और अलीगढ़ में क्रमश: 62 मिमी और 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में शाम/रात के समय अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

ऐसी बन रही मौसम प्रणाली: मौसमी मानसून ट्रफ अच्छी तरह से स्थापित हो गई है और रोहतक-दिल्ली से होकर पूर्व की ओर इंडो-गैंगेटिक मैदानों से गुजर रही है। दिल्ली के करीब कमजोर चक्रवाती परिसंचरण भी ट्रफ में बना हुआ है।  मौसम संबंधी विशेषताएं राष्ट्रीय राजधानी और उपनगरों में मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई हैं। अधिकांश गतिविधि शाम और रात के समय होने की उम्मीद है।

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव: दिल्ली क्षेत्र में  मानसूनी पूर्वी हवाओं के लगातार बने रहने से आर्द्रता(humidity) अधिक बनी रहेगी।  बादल छाए रहने से वातावरण धुंधला और उदास दिखाई देगा। हवा चलने की संभावना कम है, जिससे उमस भरे हालात बने रहेंगे। ऐसी परिस्थतियों में निम्न तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और कभी-कभी 30 के मध्य तक भी पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान मध्य 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा चलने से  रात और सुबह की स्थिति सहनीय रहेगी।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try