Skymet weather

मुंबई में थमेगा भारी बारिश का सिलसिला, अगले हफ्ते सिर्फ हल्की बौछारें

September 27, 2024 1:40 PM |
मुंबई में रुकेगी बारिश, फोटो: Indian Express

पिछले चार दिनों के दौरान मुंबई में काफी अच्छी और भारी बारिश हुई। इस दौरान सांताक्रूज़ स्थित हवाई अड्डा वेधशाला में लगभग 300 मिमी वर्षा हुई। बेस स्टेशन पर पिछले 24 घंटों में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस महीने के कुल बारिश अब सामान्य से कहीं ज्यादा हो गई है। मुंबई में सामान्य 341.4 मिमी के मुकाबले कुल 583 मिमी बारिश मापी गई है। इतनी बारिश अगस्त 2024 में देखी गई बारिश की लगभग 200 मिमी की कमी की भरपाई करता है। वहीं, जुलाई में हुई बहुत भारी वर्षा के कारण चार महीने का मानसून सीजन ख़ुशी के साथ समाप्त होने की संभावना है। बता दें, मुंबई में अब तक  मौसमी वर्षा लगभग 600 मिमी अधिक है। मुंबई में मानसूनी सीजन में मौसमी स्तर 2260 मिमी के मुकाबले लगभग 2900 मिमी बारिश हुई है।

निम्न दबाव प्रणाली और बारिश की संभावना: निम्न दबाव क्षेत्र का चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। यह प्रणाली आज मुंबई  में कुछ मध्यम बारिश दे सकती है। यहां तक ​​कि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता। जैसे ही कल 28 सितंबर को यह परिसंचरण(मौसम प्रणाली) शिफ्ट हो जाएगी, वैसे ही बारिश की तीव्रता और प्रसार कम हो जाएगा। हालांकि, कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले सप्ताह में बारिश की गतिविधि में कमी: मुंबई में अगले सप्ताह से मौसम गतिविधि(बारिश) में काफी कमी आ जाएगी। रविवार से ही मानसून की बारिश बहुत कम और हल्की हो जाएगी। हालांकि, यह अभी थोड़ा जल्दी होगा कि मानसून की विदाई का अनुमान लगाया जाए। मानसून की विदाई के बारे में अगले सप्ताह में अधिक सटीकता से बताया जा सकता है। मुंबई से मानसून की विदाई आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास होती है और मौजूदा परिस्थितियाँ इस समयरेखा को बनाए रखने के लिए अनुकूल होती दिख रही हैं, लेकिन कुछ मामूली बदलाव हो सकते हैं।

फोटो क्रेडिट: इंडियन एक्सप्रेस






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try