मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, इस हफ्ते सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

September 24, 2024 1:30 PM | Skymet Weather Team
मुंबई में बारिश, फोटो: द स्टेट्समैन

मानसून के दौरान सबसे अधिक बारिश वाले शहर मुंबई में पिछले एक सप्ताह कोई मौसमी हलचल नहीं हुई। मुंबई में सितंबर के महीने में कोई बड़ी गतिविधि नहीं देखी गई। वहीं, मुंबई में होने वाली सामान्य बारिस भी गायब रही। लेकिन, कल मुंबई में कुछ बदलाव हुआ शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। सांताक्रूज़ हवाईअड्डे की वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 75 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कोलाबा में महज 16 मिमी बारिश रिकॉर्ज हुई। अगले कुछ दिनों में और अधिक वर्षा होने की संभावना है, जो अधिक तीव्र और बड़े पैमाने पर हो सकती है।

सितंबर में बारिश का आंकड़ा: मुंबई में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश को मिलाकर इस महीने सांताक्रूज में अब तक 265 मिमी बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अभी भी मासिक सामान्य बारिश 341.4 मिमी से कम है। हालांकि, आज मुंबई में और बारिश मिलने की संभावना है। जो ज्यादातर मध्यम तीव्रता की होगी, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मुंबई में आज दिन में हल्की और मध्यम बारिश जारी रहेगी। इस हफ्ते के अंत तक मासिक औसत बारिश के पूरा होने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र: बहुत जल्द बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह मौसम प्रणाली (निम्न दबाव) शुरू में बहुत मजबूत नहीं होगा, लेकिन इसके प्रभाव का विस्तार व्यापक और कुछ क्षेत्रों में बहुत तेज होगा। इस मौसम प्रणाली से पहले उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव से निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके साथ ही, एक पूर्व-पश्चिम दिशा में शीयर लाइन (कटाव क्षेत्र) लगभग 20° उत्तरी अक्षांश के साथ फैली हुई है, जो पूर्वी तट से कोंकण क्षेत्र तक जा रही है। इस शीयर जोन के कारण, महाराष्ट्र और पड़ोसी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। कोंकण तट के दहानू से रत्नागिरी तक के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम बारिश हुई है।

आगे दिनों में मुंबई का मौसम: निम्न दबाव क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ने और देश के मध्य भागों में फैलने की संभावना है। कोंकण और गोवा के तटों पर मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। मुंबई में आज मध्यम बारिश होने की संभावना है, जो कल 25 सितंबर को और भी भारी हो सकती है। 26 सितंबर को बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इस महीने के बाकी दिनों में मानसून की बारिश हल्की होने की संभावना है।

फोटो क्रेडिट: द स्टेट्समैन

OTHER LATEST STORIES