[Hindi] रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब ऑस्ट्रेलिया भीषण बाढ़ की चपेट में; 20 हज़ार घर डूबने की कगार पर

February 5, 2019 2:40 PM|

Australia Floods

ऑस्ट्रेलिया भीषण गर्मी से जूझने के बाद अब विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आ गया है। यहाँ तक देश का उत्तर-पूर्वी हिस्सा जलमग्न हो चुका है। इस बाढ़ ने केवल इंसानों को ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी अपने चपेट में ले लिया है। परिणामस्वरूप, पानी के बहाव से मगरमच्छ भी सड़कों पर आ गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का दावा हैं, कि यह बाढ़ अब तक कि सबसे विनाशकारी बाढ़ है और बारिश ऐसी ही चलती रही तो लगभग 20 हज़ार घर डूब सकते हैं।

फिलहाल वर्तमान स्थितियों को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि यह बारिश जल्द रुकने का नाम नहीं लेगी। इंघम शहर में सोमवार को 10 सेंटीमीटर से ज़्यादा वर्षा रिकॉर्ड कि गई। मौसम विभाग के अनुसार यदि बारिश ऐसी ही चलती रही तो साल भर की बारिश एक हफ्ते में ही रिकॉर्ड कि जाएगी और इतने सालों में हुई बारिश के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

खराब स्थितियों के मद्देनजर सेना को सतर्क कर दिया गया है। लोगों के बचाव के लिए विभिन्न तैयारियाँ की जा रही हैं। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विद्यालय, दफ्तर यहाँ तक ही हवाई अड्डे भी बंद कर दिये गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया पर बने हुए सिस्टम, रिकॉर्ड हुई बारिश और रेडार इमेज पर एक नज़र-

Low pressure area in Australia

Capture radar AustraliaAustralia weather

Image Credit: BOM Australian Govt, CNN International

रिपोर्ट्स के अनुसार क्वीन्सलैंड और आसपास के इलाकों में अभी भी 400 से ज़्यादा लोग अपने घरों कि छतों पर फँसे फसे हुए हैं। पानी के बहाव ने कई लोगों को घर से बेघर कर दिया है।

इस बाढ़ का मुख्य कारण है उत्तर-पश्चिमी क्वीन्सलैंड पर बना हुआ कम दबाव का क्षेत्र। साथ ही एक ट्रफ रेखा कम दबाव वाले क्षेत्र में मिल रही है। इन मौसमी सिस्टम्स के कारण अगले 24 घंटों तक भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही तेज़ गति से हवाएँ भी चलती रहेंगी।

अनुमान है कि 6 फरवरी तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 7 फरवरी को कम दबाव का क्षेत्र क्वीन्सलैंड के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ जाएगा। कम दबाव के क्षेत्र के साथ ट्रफ रेखा भी दक्षिण-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ जाएगी जिससे उम्मीद है कि 8 फरवरीतक बारिश का ज़ोर कम हो जाएगा और स्थितियाँ सुधरने लगेगी।

कृपया ध्यान दें:स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
गर्मी की वापसी, क्या इस बार मार्च में 40°C पहुंचेगा मुंबई का तापमान?

मुंबई में जल्द ही फिर चिपचिपी गर्मी लौटेगी। मार्च के पहले 15 दिन सामान्य से ज्यादा गर्म रहे हैं। 11 मार्च को 39.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ था। जमीन पर समुद्री हवा देरी से पहुंचने पर तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही मुंबई में 22-23 मार्च के बाद पारा 36°C पार कर सकता है।

posted on:
thumbnail image
Another Round Of Hot And Humid Conditions For Mumbai Shortly

Mumbai’s temperatures are set to rise again, with a possible peak of 36°C on March 23 as sea breeze delays. The first half of next week will be warmer than normal, bringing back sultry conditions. However, the chances of hitting 40°C this March remain low.

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ रहा तापमान, अगले हफ्ते 40°C तक पहुंचने के आसार

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, तापमान 30.7°C तक पहुंचा, जल्द ही 40°C का स्तर छू सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 20-21 मार्च की रात हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, 25-27 मार्च के बीच लू जैसे हालात बन सकते हैं।

posted on:
thumbnail image
Temperature On The Rise During This Week For Delhi, Soaring Mercury Only Next Week

Delhi’s temperatures are on the rise, with the mercury crossing 30°C and expected to hit 33°C today. A brief, light drizzle is possible on the night of March 20-21, bringing a slight dip before the heat builds up again. By late March, the city could see its first 40°C of the season!

posted on: