Heatwave Alert: देश के इन 10 शहरों में सबसे ज्यादा तापमान, गंगानगर सबसे गर्म

June 4, 2024 2:18 PM | Skymet Weather Team

भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ी है। देश के कई शहरों में तापमान अभी भी सामान्य से अधिक और 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। आइए जानते हैं देश के उन 10 शहरों के बारे में, जहाँ 3 जून को तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया।

गंगानगर, राजस्थान - 46.5°C

राजस्थान के गंगानगर में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। यहाँ की भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में पानी की कमी और लू की समस्या ने स्थिति और भी गंभीर बना दी है। बता दें, पिछले एक सप्ताह से गंगानगर लगातार सबसे ज्यादा तापमान वाले शहरो में शामिल है।

अमृतसर, पंजाब - 45.9°C

पंजाब के अमृतसर में तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतने तापमान के साथ अमृतसर देश में दूसरा सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। यहाँ की गर्मी ने लोगों को अपने घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है।

पिलानी, राजस्थान - 45.8°C

पिलानी भी इस लिस्ट में शामिल है, जहाँ का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पूरे भारत में तीसरें नंबर पर सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है। पिलानी की गर्म हवाएँ और सूखा मौसम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।

रोहतक, हरियाणा - 45.8°C

हरियाणा के रोहतक में भी तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। यहाँ की भीषण गर्मी ने किसानों को भी प्रभावित किया है, जिससे फसलें सूख रही हैं। रोहतक पहले भी सबस गर्म शहरों में शामिल था। बता दें, हरियाणा के कई शहरों भीषण गर्मी पड़ रही है।

हिसार, हरियाणा - 45.4°C

हिसार में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहाँ की लू और गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। लोग सुबह और शाम के समय ही बाहर निकल पा रहे हैं। हरियाणा में हीट अलर्ट जारी है। लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है।

प्रयागराज/घूपुर, उत्तर प्रदेश - 45.4°C

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और घूपुर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के प्रयागराज देश में छठे सबसे ज्यादा तापमान वाला शहर है। 29 मई को
प्रयागराज/घूपुर में 48.8°C के सात देश में सबसे ज्यादा गर्म शहर था। यहाँ की गर्म हवाएँ और सूखा मौसम लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

झांसी, उत्तर प्रदेश - 45.3°C

 झांसी में भी तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहाँ की गर्मी ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। झांसी के बढ़ते तापमान ने 132 साल पुराने रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ दिया है। 28 मई को झांसी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया था।

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश - 45.2°C

यूपी के हमीरपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां पर 3 मई को तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। यहाँ की गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। यूपी में हीट अलर्ट जारी है। लोगों से तेज धूप में नहीं निकलने की सलाह दी जारी है।

चूरू, राजस्थान - 45.1°C

राजस्थान का चूरू भी गर्मी की चपेट में है, जहाँ तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यहाँ की लू और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित किया हुआ है। बता दें, राजस्थान में हर साल भीषण गर्मी पड़ती है। यहां के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। चूरु पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान वाले शहरों की लिस्ट में है।

खजुराहो, मध्य प्रदेश - 45.0°C

मध्य प्रदेश के खजुराहो में भी तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह देश में 10वां सबसे गर्म शहर है। खजुराहों की गर्मी ने पर्यटन को भी प्रभावित किया है, जिससे लोग यहां की खूबसूरती का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं।

इन शहरों में बढ़ते तापमान ने जनजीवन को काफी हद तक प्रभावित किया है। विशेषज्ञों ने बढ़ते तापमान के साथ लोगों को सावधान रहने और एतिहात बरतने की सलाह दी है, जैसे कि धूप में बाहर निकलने से बचना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और हल्के कपड़े पहनना।

OTHER LATEST STORIES