Heatwave Alert: देश के इन 10 शहरों में सबसे ज्यादा तापमान, गंगानगर सबसे गर्म

June 4, 2024 2:18 PM|

भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ी है। देश के कई शहरों में तापमान अभी भी सामान्य से अधिक और 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। आइए जानते हैं देश के उन 10 शहरों के बारे में, जहाँ 3 जून को तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया।

गंगानगर,राजस्थान -46.5°C

राजस्थान के गंगानगर में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। यहाँ की भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में पानी की कमी और लू की समस्या ने स्थिति और भी गंभीर बना दी है। बता दें, पिछले एक सप्ताह से गंगानगर लगातार सबसे ज्यादा तापमान वाले शहरो में शामिल है।

अमृतसर,पंजाब -45.9°C

पंजाब के अमृतसर में तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतने तापमान के साथ अमृतसर देश में दूसरा सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। यहाँ की गर्मी ने लोगों को अपने घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है।

पिलानी,राजस्थान -45.8°C

पिलानी भी इस लिस्ट में शामिल है, जहाँ का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पूरे भारत में तीसरें नंबर पर सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है। पिलानी की गर्म हवाएँ और सूखा मौसम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।

रोहतक,हरियाणा -45.8°C

हरियाणा के रोहतक में भी तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। यहाँ की भीषण गर्मी ने किसानों को भी प्रभावित किया है, जिससे फसलें सूख रही हैं। रोहतक पहले भी सबस गर्म शहरों में शामिल था। बता दें, हरियाणा के कई शहरों भीषण गर्मी पड़ रही है।

हिसार,हरियाणा -45.4°C

हिसार में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहाँ की लू और गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। लोग सुबह और शाम के समय ही बाहर निकल पा रहे हैं। हरियाणा में हीट अलर्ट जारी है। लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है।

प्रयागराज/घूपुर,उत्तर प्रदेश -45.4°C

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और घूपुर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के प्रयागराज देश में छठे सबसे ज्यादा तापमान वाला शहर है। 29 मई को प्रयागराज/घूपुर में 48.8°C के सात देश में सबसे ज्यादा गर्म शहर था। यहाँ की गर्म हवाएँ और सूखा मौसम लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

झांसी,उत्तर प्रदेश -45.3°C

 झांसी में भी तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहाँ की गर्मी ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। झांसी के बढ़ते तापमान ने 132 साल पुराने रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ दिया है। 28 मई को झांसी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया था।

हमीरपुर,उत्तर प्रदेश -45.2°C

यूपी के हमीरपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां पर 3 मई को तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। यहाँ की गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। यूपी में हीट अलर्ट जारी है। लोगों से तेज धूप में नहीं निकलने की सलाह दी जारी है।

चूरू,राजस्थान -45.1°C

राजस्थान का चूरू भी गर्मी की चपेट में है, जहाँ तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यहाँ की लू और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित किया हुआ है। बता दें, राजस्थान में हर साल भीषण गर्मी पड़ती है। यहां के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। चूरु पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान वाले शहरों की लिस्ट में है।

खजुराहो,मध्य प्रदेश -45.0°C

मध्य प्रदेश के खजुराहो में भी तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह देश में 10वां सबसे गर्म शहर है। खजुराहों की गर्मी ने पर्यटन को भी प्रभावित किया है, जिससे लोग यहां की खूबसूरती का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं।

इन शहरों में बढ़ते तापमान ने जनजीवन को काफी हद तक प्रभावित किया है। विशेषज्ञों ने बढ़ते तापमान के साथ लोगों को सावधान रहने और एतिहात बरतने की सलाह दी है, जैसे कि धूप में बाहर निकलने से बचना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और हल्के कपड़े पहनना।

Similar Articles

thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
Series of Western Disturbances to Bring Rain and Snow to Western Himalayas

Heavy rain and snowfall is likely over the Western Himalayas for the next few days. Northern plains, including Punjab, Haryana, Delhi and parts of Rajasthan, may see scattered rain during Holi (March 14), with a chance of isolated hailstorms. Farmers should stay alert, as hail could impact standing crops.

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 12, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।सिक्किम और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
Weather update and forecast for March 12 across India

During the next 24 hours, light to moderate rain and snowfall is possible over the Western Himalayan region. Light rain is possible over North Punjab, Sikkim, Assam and Arunachal Pradesh.

posted on: