मतदान के दिन नोएडा-गाजियाबाद में गर्मी, दिल्ली में तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार

April 25, 2024 2:39 PM|

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश की छह सीटों के साथगौतमबुद्धनगरऔरगाजियाबादमें कल 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस दौरान नोएडा/ग्रेटरनोएडामें दिन गर्म रहेगा और अधिकतम 30 के आसपास, 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं, रिकॉर्ड वेधशाला सफदरजंग दिल्ली के लिए इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज कर सकती है।

मतदान के बाद बारिश:बता दें, सफदरजंग वेधशाला ने 19 अप्रैल 2024 को अब तक का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। नोएडा और गाजियाबाद में कल 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली/एनसीआर में आज 25 अप्रैल को तापमान लगभग एक डिग्री और कल 26 अप्रैल इससे ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मतदान के घंटों के बाद शाम और रात में राजधानीदिल्ली, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों नोएडा और गाजियाबाद में प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है।

ऐसी बन रही मौसम प्रणाली:एक पश्चिमी विक्षोभ कल 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पर पहुंचेगा। मध्य पाकिस्तान के कुछ हिस्सों और इससे सटे राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह रेखा पूर्व की ओर बढ़ेगी और उत्तरी राजस्थान व पंजाब क्षेत्र के करीब आ जाएगी। सिस्टम से एक ट्रफ लाइन निकलेगी, जो दिल्ली के करीब से गुजरेगी।

दिल्ली में गर्मी से राहत की बारिश:गौरतलब है, कल 26 अप्रैल को दिन साफ रहने से बहुत ज्यादा गर्मी जमा हो जाएगी, जिसके बाद शाम और रात के समय एक ट्रफ सक्रिय हो जाएगा। दिल्ली/एनसीआर में कल यानी 26 अप्रैल को गर्म दिन के बाद शाम और रात में राहत की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम की सक्रियता रात में रुक-रुक कर जारी रहेगी। जिसका बचा हुआ असर 27 अप्रैल यानी अगली सुबह तक भी रह सकता है।

तेज धूप और गर्मी में मतदान:पूरे मतदान के दौरान मतदाताओं को तेज़ धूप का सामना करना पड़ सकता है। शाम को आंशिक बादल छाने की संभावना है। देर शाम और रात में बिजली चमकने के साथ आँधी आ सकती है। बता दें, मतदान के बाद रात में गरज के साथ बौछारें पड़ने से पहले तेज़ और धूल भरी हवाएँ चल सकती हैं। वहीं, सुबह के समय हल्की बारिश जारी रह सकती है, जो दोपहर के समय तक समाप्त हो जाएगी। 26 अप्रैल की रात में  मौसम की स्थिति सुखद बनी रहेगी। जिससे 27 अप्रैल की सुबह हवा में हल्की ठंडक रहेगी। हालाँकि, दिन के दौरान गर्मी एक बार फिर बढ़ने वाली है। अगले 48 घंटों में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा।

फोटो क्रेडिट: PTI

Similar Articles

thumbnail image
March 20, Today Marks The Spring Equinox: Day-Night Duration Nearly Equal

The official transition from winter to spring, known as the SPRING EQUINOX, occurs today! It’s time when the Sun crosses the celestial equator precisely at 2:31 PM, delivering warmer, longer days to the Northern HemiSphere. As autumn arrives, the South enjoys colder evenings.

posted on:
thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on: