[Hindi] उत्तर से पहुंची बर्फीली हवाओं से कांपा गुजरात, अगले दो दिन राहत के आसार नहीं

December 28, 2019 2:07 PM|

gujarat today (1)

गुजरात और इसके आसपास के क्षेत्रों में दिसंबर के महीने के दौरान कभी भी बारिश की गतिविधियाँ नहीं होती हैं। साथ ही इस समय गुजरात के ज़्यादातर शहरों में मौसम आमतौर पर साफ़ और सुहावना बना रहता है।

हालांकि, इस दिसंबर में पूरे गुजरात क्षेत्र में तापमान में व्यापक उतार-चढ़ाव देखा गया। विशेष रूप से न्यूनतम तापमान कई मौकों पर सामान्य से नीचे आया है।

इस बदलाव का कारण उत्तरी मैदानी इलाकों में होने वाली बारिश और बर्फ़बारी है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर बर्फ़बारी के बाद वहां से होकर आने वाली ठंडी हवाओं के कारण गुजरात और इसके आसपास के क्षेत्रों को तापमान में गिरावट हो रही है।

स्काइमेट विशेषज्ञों के अनुसार रात का तापमान कई जगहों पर गिरा है। जेसे कच्छ क्षेत्र में यह १० डिग्री से नीचे पहुँच गया है जो बहुत आम नहीं है। जबकि नलिया में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। भुज में रात के तापमान में आज कल के मुकाबले कुछ वृद्धि हुई और यह कल के 9 डिग्री से बढ़कर १४.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि राजधानी गांधीनगर जैसे आंतरिक भागों में भी न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस कम है।

सौराष्ट्र में दीसा में 6.8 डिग्री सेल्सियस, कांडला में कल के 9 डिग्री के मुकाबले आज ११ डिग्री सेल्सियस और वल्लभ विद्यानगर में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि अमरेली में रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

English Version: Icy cold winds from north affect Gujarat, single digit minimum recorded at many places

हालांकि, दिन के समय मौसम साफ़ और आरामदायक देखने को मिलेगा। राज्य में अधिकतम तापमान 20 के आसपास रहेगा, लेकिन यह भी सामान्य से नीचे है। गुजरात में असामान्य सर्दी की यह स्थिति अगले 48 घंटों तक बने रहने की संभावना है।

Image credit: Times Of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

 

Similar Articles

thumbnail image
March 20, Today Marks The Spring Equinox: Day-Night Duration Nearly Equal

The official transition from winter to spring, known as the SPRING EQUINOX, occurs today! It’s time when the Sun crosses the celestial equator precisely at 2:31 PM, delivering warmer, longer days to the Northern HemiSphere. As autumn arrives, the South enjoys colder evenings.

posted on:
thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on: