गुजरात के हिस्सों में लू का बढ़ता प्रकोप

April 23, 2015 6:59 PM | Skymet Weather Team

गुजरात के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में हैं, जहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात में खासतौर पर आंतरिक भागों में आमतौर पर शुष्क मौसम के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ। अधिक तापमान के साथ हवाएँ बेहद गर्म हो जाती हैं और इसी स्थिति को लू कहते हैं। गुजरात के कई भागों में रात का मौसम भी सुहावना नहीं है क्योंकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के आसपास चल रहा है।

स्काईमेट के अनुसार कच्छ की खड़ी से लेकर गुजरात का लंबा क्षेत्र अरब सागर से घिरा है। राज्य के तटवर्ती भागों में समुद्री हवाएँ चलती रहती हैं, जो भीतरी भागों तक पहुँचते पहुँचते अपनी नमीं खो देती हैं और सतह के तापमान के साथ गर्म हो जाती हैं जिससे लू का प्रभाव बढ़ जाता है।

पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य के कुछ प्रमुख भागों में दर्ज किया गया तापमान:

राज्य में 16 अप्रैल के बाद से कोई मौसमी हलचल नहीं हुई है। आने वाले कुछ दिनों तक प्री-मॉनसून वर्षा के भी आसार फिलहाल नहीं हैं। ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार इस गर्मी से राज्य के लोगों को जल्द राहत नहीं मिलने वाली और मौसम आगामी कुछ दिनों इसी तरह बना रहेगा। देश के अधिक गर्म इलाकों में से गुजरात भी है। राज्य की भौगोलिक प्रकृति अर्धशुष्क है जो उच्च तापमान को आकर्षित करता है, इसी कारण राज्य के कई इलाके बेहद गर्म हो जाते हैं।

 

 

OTHER LATEST STORIES