बेंगलुरु में आज अच्छी बारिश की उम्मीद, आने वाले दिन रहेंगे सूखे

June 7, 2024 1:30 PM | Skymet Weather Team

बेंगलुरू में मानसून के पहले सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही। जून के पहले सप्ताह में शहर में 152.5 मिमी बारिश हुई है, जो कि महीने की सामान्य बारिश 110.3 मिमी से कहीं अधिक है। इसमें 02 जून को हुई तूफानी परिस्थितियों के साथ बहुत भारी बारिश भी शामिल है। टेक सिटी में आज दोपहर में अच्छी बारिश की उम्मीद है। कल(8 जून) को भी इसी समय पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद बेंगलुरू में बारिश कम या बहुत कम हो जाएगी। बारिश की यह स्थिति अगले हफ्ते तक जारी रह सकती है।

बन रही मौसम प्रणाली: वर्तमान में एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इसके अलावा  बेंगलुरु के उत्तर में लगभग 15°N के आसपास एक पूर्व-पश्चिम दिशा में एक शीयर ज़ोन है। केरल और तटीय कर्नाटक के समुद्र तट पर अच्छी मानसून धारा है। मौसम प्रणाली की यह स्थिति लगभग 24 घंटों के बाद कमजोर हो जाएगी और लगभग एक सप्ताह तक ऐसी ही बनी रहेगी।

आगे के दिनों में बेंगलुरु का मौसम: इन मौसमी स्थितियों के प्रभाव में बेंगलुरु में आज मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश औऱ हवा चलने की गतिविधियां ज्यादातक शाम और राम में होंगी। शहर के अगल-अगल हिस्सों में बारिश का प्रसार और तीव्रता अगल-अलग हो सकती है। अगले सप्ताह में मोटे तौर पर बारिश काफी हद तक कम हो जाएगी। फिर भी, शहर के कुछ हिस्सों में हल्की, छिटपुट बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता है। कुल मिलाकर स्थितियाँ सुखद रहेंगी। पारा अधिकतम 30°C के आसपास रहेगा और न्यूनतम तापमान 20°C तक गिर जाएगा। शहर में 7-10 दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है।

OTHER LATEST STORIES