Skymet weather

दिल्ली में मानसून का असर, पूरे सप्ताह जमकर बरसेगा पानी

August 6, 2024 1:15 PM |
दिल्ली में मानसूनी बारिश, फोटो: Hindustan Times

राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में लंबे समय तक मानसून सक्रिय रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह मौसमी बारिश लगातार होती रहेगी। सप्ताह के आखिर के आसपास मानसूनी बारिश तेज होकर फैल जाएगी। दिल्ली में आज 6 अगस्त और कल 7 अगस्त को अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। जिसमें कुछ स्थानों पर शाम और रात में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम की छिटपुट गतिविधियाँ अगले सप्ताह भी जारी रहेंगी। इस दौरान राजधानी दिल्ली में 100 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है और यह 233.1 मिमी के मासिक लक्ष्य के करीब पहुंच सकती है।

दिल्ली के निकट मानसूनी ट्रफ: मानसून के इस सक्रिय चरण के लिए मानसूनी ट्रफ़ मुख्य कारण होगी। कल (5 अगस्त) तक, निम्न दबाव और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के अवशेषों ने मानसूनी ट्रफ को दिल्ली की सामान्य स्थिति के दक्षिण में खींच लिया था। कमजोर हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र और उसका परिसंचरण अब पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों को पार करने की कगार पर है। वहीं, मानसूनी ट्रफ इस प्रणाली से अलग होकर अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएगी। निचले स्तर पर यह मानसूनी ट्रफ रेखा राजस्थान के गंगानगर से लेकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक फैली हुई है। जो उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के साथ-साथ चल रही है।

5-6 दिन दिल्ली में बारिश: पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला हुआ मानसूनी ट्रफ पश्चिमी छोर पर थोड़ा झुका हुआ है। है। इस प्रकार, इस लम्बी संरचना के साथ छोटे और बंद परिसंचरण शामिल होते हैं, जो आमतौर पर इस तरह के मौसम संबंधी परिदृश्यों में होते हैं। ये भंवर(परिसंचरण) तीव्र और भारी वर्षा के कारण बनते हैं। मानसूनी ट्रफ दिल्ली के पास है, जिसके कारण अगले 5-6 दिनों में राजधानी में लगातार मानसूनी बारिश होगी। शाम और रात के समय मौसम की गतिविधि ज्यादा तेज होगी। लगातार बादलों, मध्यम हवा और बारिश के साथ इस सप्ताह दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम की स्थिति काफी सुखद बनी रहेगी। वहीं, इस दौरान दिल्ली में दिन का तापमान आमतौर पर सामान्य से नीचे रहेगा और अधिकांश दिनों में 30 डिग्री के नीचे बने रहेगा।

फोटो क्रेडिट: हिंदुस्तान टाइम्स






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try