Delhi Weather: दिल्ली में 20 दिनों से सूखा मौसम, इन दिन से होगी तापमान में गिरावट

October 8, 2024 12:20 PM|

दिल्ली में पिछले 20 दिनों से लगातार शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली से मानसून की अधिकारिक वापसी 02 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन उससे पहले ही बारिश लगभग बंद हो गई थी। दिल्ली में आखिरी बरसात का दिन 18 सितंबर को देखा गया था। जब सफदरजंग स्थित बेस वेधशाला में 10 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। मानसून की विदाई और तेज धूप के कारण दिल्ली में तापमान बढ़ गया है। सफदरजंग रिकॉर्ड वेधशाला में पिछले 7 दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है। अगले एक सप्ताह तक मौसम की स्थिति इसी तरह की बनी रहेगी, उसके बाद बदलाव होने की संभावना है।

अक्टूबर की शुरुआत में सूखामौसम: दिल्ली में अक्टूबर महीने के शरुआती दिनों (15 दिन) में मौसम बिल्कुल शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, इस दौरान दिन गर्म और राते आरामदायक रहेंगी। मौसम की यह स्थिति लगभग पिछले साल की तरह है, जब पूरे अक्टूबर में सिर्फ एक बार बारिश हुई थी। वहीं, इसके उलट अक्टूबर 2022 में मौसम ने अगल ही रुख अपनाया था। साल 2022 में मानसून की वापसी (विदाई) में देरी हुई थी और दिल्ली में अक्टूबर के पहले भाग में 128 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम सूखा रहा।

 उत्तरभारतमेंपश्चिमीविक्षोभकाअभाव:अगले 10 दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और दिल्ली में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (active western disturbance) आने की संभावना नहीं है। हल्की हवा और साफ आसमान दिन के तापमान को मध्य 30°C में बनाए रखेंगे, जबकि रातें कम्फर्टेबल रहेंगी, जिसमें पारा 20°C के आसपास रहेगा। महीने के दूसरे हिस्से से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं स्थिर होने की उम्मीद है। ये हवाएं पहाड़ों के ढलानों से चलते हुए राजधानी दिल्ली तक पहुंचेंगी। इसके साथ ही  तापमान में गिरावट आएगी और महीने के दूसरे हिस्से में तापमान 20°C से नीचे जा सकता है।

अरबसागरमें तूफान का असर:इन मौसम स्थितियों में कुछ बदलाव होने की संभावना है। इस सप्ताह के अंत में अरब सागर में एक पोस्ट मानसून तूफ़ान आने की संभावना है। हालांकि, मौसम मॉडल की सटीकत 4-5 दिनों के बाद कम हो जाती है, इसलिए फिलहाल इस मौसम पूर्वानुमान में विश्वास कम है। ऐसी प्रणालियों (तूफान) के गुजरात तट की ओर बढ़ने की हमेशा संभावना रहती है। ऐसे में दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बादल छा सकते हैं। यहां तक ​​कि बारिश की भी कुछ संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लगभग अगले 72 घंटों के बाद अधिक सटीक और विश्वसनीय पूर्वानुमान साझा किया जाएगा।

Similar Articles