Delhi Weather: दिल्लीवासियों के लिए राहत की बारिश, इस दिन तक रहेगी जारी

July 25, 2024 2:29 PM | Skymet Weather Team
दिल्ली में बारिश, फोटो: इंडिया टुडे

आज दिल्लीवासियों की सुबह बारिश के साथ हुई। आकाश में बादलों की गड़गड़ाहट और सुखद धुंध छाई रही। दिल्ली/एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में लगातार दूसरे दिन अच्छी बारिश हुई है। बारिश तड़के शुरू हुई और कुछ हिस्सों में दोपहर तक हल्की बारिश जारी रही। बेस वेधशाला सफदरजंग में 27 मिमी और पालम हवाई अड्डे पर 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, गौतमबुद्धनगर में आज सुबह 8.30 बजे तक 28.5 मिमी बारिश मापी गई। अभी दिल्ली और एनसीआर में भारी बारिश होने की उम्मीद है, जो अगले सप्ताह के मध्य तक जारी रह सकती है।

मानसून ट्रफ से दिल्ली में बारिश: मानसून ट्रफ इस गतिविधि (बारिश) का मुख्य चालक है। ट्रफ रेखा लगभग अपनी सामान्य स्थिति में और दिल्ली के करीब चल रही है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और इससे सटे उत्तर प्रदेश के निचले स्तरों पर ट्रफ रेखा में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की गति के साथ ट्रफ रेखा थोड़ा उत्तर-दक्षिण में घूम सकती है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास बनी रहेगी।

एनसीआर में सप्ताहभर बारिश: बता दें, एनसीआर में लगभग सप्ताह भर चलने वाली मौसमी गतिविधि के लिए परिस्थितियाँ बनी रहेंगी। इस मतलब है कि इस पूरे सप्ताह दिल्ली और एनसीआर में बारिश जारी रहेगी। बारिश और गरज के साथ बौछारें ज्यादातर देर रात या फिर सुबह तड़के में होंगी, जो अगले दिन सुबह तक जारी रहेंगी। गौरतलब हैं, सुबह और दोपहर के समय बारिश में कुछ समय के लिए ब्रेक लगता है।

पूरे सप्ताह तापमान की स्थिति: वहीं, 27 से 29 जुलाई के बीच बारिश का फैलान और तीव्रता ज्यादा हो सकती है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के मध्य और न्यूनतम तापमान 20 के मध्य के आसपास रहेगा। रात और सुबह के समय मौसम की स्थिति सुखद रहने की संभावना है। वहीं, बारिश नहीं होने पर दोपहर और शाम को उमस हो सकती है।

फोटो क्रेडिट: इंडिया टुडे

OTHER LATEST STORIES