Skymet weather

Delhi Rains: दिल्ली में मानसून मेहरबान, हफ्ते के अंत तक मानसूनी बारिश

September 4, 2024 12:30 PM |

राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह के अंत तक मानसून की गतिविधि( बारिश, हवाएं ) जारी रहेगी। इसके बाद में विराम लगने की संभावना है। हालांकि, बारिश बिखरी हुई और छिटपुट रहेगी। साथ ही बारिश अनियमित होगी और पूरे दिल्ली NCR में एक साथ नहीं होगी। वहीं, पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ हिस्सों और उपनगरों में हल्की बारिश हुई है। सफदरजंग के बेस स्टेशन में 0.8 मिमी और पालम हवाईअड्डा वेधशाला में 0.3 मिमी की हल्की बारिश दर्ज की गई है। 

इस कारण हो रही बारिश: दिल्ली में होने वाली बारिश या किसी भी मौसम गतिविधि का मुख्य कारण मानसून ट्रफ है। यह ट्रफ रेखा दिल्ली के करीब आ रही है। इसीलिए,  अगले 48 घंटों में 04 और 05 सितंबर को दिल्ली और एनसीआर में बारिश बढ़ सकती है। वहीं, पहले एमपी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व राजस्थान की ओर बढ़ गया है। यह प्रणाली राजस्थान के मध्य और पूर्वी हिस्सों की ओर धीरे-धीरे खिसकेगी। मानसून ट्रफ रेखा दिल्ली के नजदीक से गुजरेगी। इसके अलावा, उत्तरी पहाड़ों के ऊपर से एक कमजोर ऊपरी हवा की पश्चिमी प्रणाली भी गुजर रही है। इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जो सप्ताहांत तक जारी रहेगी।

इस सीजन में 50% अधिक बारिश: गौरतलब है, दिल्ली में जून के पहले तीन हफ्तों में मानसून सक्रियता कम रही। इसका मतलब है बारिश कम हुई। लेकिन, इसके बाद  बरसात के दिनों, वर्षा की तीव्रता और प्रसार में सुधार हुआ और यह काफी अच्छा रहा। बता दें, जुलाई और अगस्त ये दो महीने दिल्ली के लिए सबसे अधिक बारिश वाले महीने होते हैं। इस बार ये दोनों महीने उम्मीद से बेहतर रहे, दोनों महीनों में अच्छी बारिश हुई। बता दें, मानसून के सीजन के दौरान सफदरजंग बेस वेधशाला ने अब तक 861 मिमी वर्षा दर्ज की है, जो सामान्य 542 मिमी के मुकाबले 50% से अधिक है। बता दें, इस सप्ताह के दौरान दिल्ली/NCR में अधिक बारिश होने की संभावना है, जिससे कुल बारिश के आंकड़े को और बढ़ा देगी।

आगे के दिनों में दिल्ली का मौसम: आमतौर पर मानसून की वापसी 20 से 25 सितंबर के बीच देखी जाती है, लेकिन कभी-कभी यह महीने के अंत तक बढ़ सकती है। 4 से 6 सितंबर के बीच मध्यम बारिश की उम्मीद है, लेकिन शनिवार और रविवार को बारिश की तीव्रता और कवरेज में कमी आ सकती है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 34°-35°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 24°-25°C के करीब रहेगा। अगले सप्ताह की शुरुआत में मौसम शुष्क हो सकता है, जिससे तापमान का स्तर बढ़ सकता है।

फोटो क्रेडिट: पीटीआई






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try