दिल्ली हो रही गर्म, 26 डिग्री पहुंचा तापमान, अगले सप्ताह बारिश

February 16, 2024 1:30 PM | Skymet Weather Team

दिल्ली में फरवरी महिने की शुरुआत में बारिश हुई थी, उसके बाद पिछले 11 दिनों से दिल्ली शुष्क बनी हुई है। लंबे समय से कोई बारिश नहीं होने के कारण तापमान में वृद्धि हुई। पारा 26 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है। इससे पहले नवंबर और दिसंबर 2023 की शुरुआत में ऐसा तापमान दर्ज हुआ था।

तापमान में उतार-चढ़ाव: आखिरी बार 26 डिग्री सेल्सियस का पारा स्तर 06 दिसंबर 2023 (26.4 डिग्री सेल्सियस) को दर्ज किया गया था। अगले 2 दिनों में तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले सप्ताह तापमान गिर सकता है। इसके विपरीत पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिर गया है। आज(16 फरवरी) सुबह का तापमान 7.3°C रहा, जो सामान्य से लगभग 4°C कम है। यह न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटों तक बना रह सकता है, उसके बाद तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

जल्द खत्म होगा सूखा: गौरतलब है, दिल्ली में जल्द ही शुष्क दौर (सूखे का संकट) जल्द खत्म हो सकता है। क्योंकि सोमवार, 19 से शुरू होकर 22 फरवरी तक 3-4 दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। 20 और 21 फरवरी को मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। ये बारिश बिजली और गरज के साथ होगी, साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दिल्ली में होगी बारिश: एक पश्चिमी विक्षोभ आज रात पश्चिमी हिमालय के पास आ रहा है। इसके साथ में एक और मौसम प्रणाली 23 फरवरी तक पहाड़ों को सक्रिय बनाए रखेगी। इस बीच एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण(cyclonic circulation) पंजाब और उत्तरी राजस्थान के हिस्सों पर आ रहा है। इस सिस्टम से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा राष्ट्रीय राजधानी के पास चलेगी, जिससे बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

दिल्लीवासियों के लिए नहीं खत्म होगी सर्दी: दिल्ली में फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान 30.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो मासिक सामान्य से काफी ज्यादा है। 19 से 22 फरवरी के बीच होने वाली बारिश में भी पहले हफ्ते के बराबर मात्रा में बारिश हो सकती है। किसी भी स्थिति में, इस दोरान दिन का तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। वहीं, बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर दोहरे अंक में चला जाएगा। मौसम प्रणाली के गुजरने के बाद तापमान में तेज गिरावट होने की संभावना है। वहीं, सुबह का तापमान एक बार से गिरकर लगभग 7°C तक पहुँच सकता है। इसलिए, दिल्लीवासियों के लिए सर्दी जल्द ही खत्म होने वाली नहीं है।

फोटो क्रेडिट: विकिपीडिया

OTHER LATEST STORIES