NCR में मतदान के दिन दिल्ली का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है

April 23, 2024 2:14 PM | Skymet Weather Team

 पिछले 3 दिनों से दिल्ली का तापमान लगातार बढ़ रहा है। कल 22 अप्रैल को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब है। इसी तरह के तापमान का स्तर पालम और लोधी रोड स्थित मौसम कार्यालय में देखी गई। दिल्ली में 19 अप्रैल को अब तक का सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस सप्ताह के दौरान पारे का स्तर बढ़ने की संभावना है, जिसके इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

41 डिग्री पारा पहुंचने की आशंका: दिल्ली में 25 मई 2024 को छठे चरण में मतदान होगा, इस समय प्री-मानसून गर्मी चरम पर होगी। हालाँकि, नोएडा और गाजियाबाद सहित एनसीआर के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ और अमरोहा के निर्वाचन क्षेत्रों में इस दिन, 26 अप्रैल को मतदान होगा। बता दें, इनमें से किसी भी स्थान पर अब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा है। इन सभी क्षेत्रों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर ही रुका हुआ है। मतदान के दिन यानी 26 अप्रैल को इन सभी स्थानों और दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका है। बता दें, आने वाले दिनों में पारा और बढ़ सकता है। जो सप्ताहांत के आसपास 41°C तक पहुंच सकता है।

कई हिस्सों में लू चलने की आशंका: लू  उत्तर भारत के पहाड़ों पर 26 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। साथ ही, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों पर कमजोर चक्रवाती परिसंचरण (feeble cyclonic circulation) होगा। 26 अप्रैल के दिन पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की और छिटपुट मौसमी गतिविधियां होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली इस मौसम प्रणाली की पहुंच से काफी दूर होगी। अगर सिस्टम के सभी बाहरी परिधीय एनसीआर क्षेत्र में पहुंच जाते हैं, तो मतदान का समय समाप्त हो जाएगा। दिन के दौरान, दोपहर के समय तेज घूप और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर बढ़ने की उम्मीद है। अप्रैल के आखिर औऱ मई की शुरुआत के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी बढ़ जाएगी। मई के पहले सप्ताह में कई हिस्सों में लू और कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका है।

फोटो क्रेडिट: बिज़नेस स्टैंडर्ड

OTHER LATEST STORIES