Skymet weather

Delhi Rains: दिल्ली में कल फिर बरसेंगे बादल, मध्य सप्ताह में बारिश की संभावना

September 17, 2024 12:00 PM |
दिल्ली में बारिश, फोटो: HT

पिछले तीन दिनों में दिल्ली में मानसून की बारिश लगभग ना के बराबर रही है। कल राजधानी शहर के सभी हिस्सों पूरी तरह सूखे रहे, इसीलिए दिन का तापमान पिछले 4 दिनों से लगातार बढ़ रहा है। कल 16 सितंबर को दिल्ली का तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस समय के लिए सामान्य है। वहीं, पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान 35.4°C दर्ज किया गया। कल 18 सितंबर को दिल्ली/एनसीआर में मानसून की बारिश होने की उम्मीद है। बारिश का बचा हुआ असर अगले दिन यानी 19 सितंबर को भी हल्की और छिटपुट बारिश के तौर पर दिखाई देगा। दिल्ली एनसीआर में आज देश शामय या रात में किसी भी समय हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन यह बहुत कम समय के लिए होगी।

मानसून ट्रफ और मौसम प्रणाली:  मानसून ट्रफ दिल्ली से थोड़ा उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है। इस ट्रफ का पश्चिमी सिरा अमृतसर, अंबाला, बरेली से गुजरते हुए पूर्व की ओर छत्तीसगढ़ के अवसाद (डिप्रेशन) तक जा रहा है। छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित इलाकों पर बना यह डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस सिस्टम की गति से ट्रफ सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर खिसकेगी, लगभग 3000 से 5000 फीट की ऊंचाई पर। दिल्ली के आसपास ट्रफ की यह हलचल रुक-रुक कर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश ला सकती है।

दिल्ली में कल का मौसम: दिल्ली में कल 18 सितंबर को मौसम की अधिकांश गतिविधि शाम और रात के समय होने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली का बचा हुआ असर गुरुवार(19 सितंबर) की सुबह तक भी जारी रह सकता है। लेकिन, कल 18 सिंतबर में दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने के कराण तापमान में 2-3°C की गिरावट हो सकती है।  लेकिन दिन के बढ़ने के साथ यह गतिविधि कम हो जाएगी। वहीं, आज तापमान लगभग 34°C के आसपास रहेगा, जैसे कि कल था।

दिल्ली में बारिश की स्थिति: दिल्ली पहले ही अपने मासिक सामान्य वर्षा स्तर को पार कर चुकी है, जबकि अभी सितंबर महीना आधा ही बीता है। सफदरजंग बेस स्टेशन पर 182.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सितंबर के सामान्य बारिश स्तर 123.4 मिमी से अधिक है। गौरतलब है, अगर अधिक बारि होती है तो दिल्ली 200 मिमी बारिश के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है या इसे पार भी कर सकती है।

फोटो क्रेडिट: हिंदुस्तान टाइम्स






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try