[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम

June 21, 2019 4:22 PM|

Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में आज यानि 21 जून के सुबह से मौसम थोड़ा गर्म बना हुआ था। लेकिन, दोपहर होते-होते मौसम का तेवर बदलने लगा। पिछले 24 घंटों के दौरान, शुष्क मौसम की स्थिति होने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि रिकॉर्ड की गयी। इस दौरान अधिकतम तापमान जो कि 30 डिग्री के करीब था वह 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

चूंकि, थोड़े समय के लिए पूर्वोत्तर से आने वाली हवाओं के कारण, नमी का स्तर बढ़ गया है। इसलिए स्काइमेट का अनुमान है कि, 21 जून को दिल्ली और एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। जिसके बाद, मौसम एक बार फिर से शुष्क हो जाएगा। दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर भी जा सकता है।

इस समय, सफदरजंग द्वारा 38 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ गर्म मौसम देखा जा रहा है। किसी भी महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली के अभाव में, अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में शुष्क मौसम की स्थिति बने रहने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसमी चेतावनी :अगले 2-3 घंटों के दौरान फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, नई दिल्ली, बागपत, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

23 जून तक जम्मू और कश्मीर के भागों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद है। उस दौरान यानि, 24 और 25 जून के बीच दिल्ली और एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर गरज और हल्की बारिश के बाद धूल भरी आंधी की उम्मीद है। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जाएगी।

मॉनसून की बात करें तो स्काईमेट वेदर के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में मॉनसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 29 जून है। हालांकि, इस साल मॉनसून को दिल्ली में पहुँचने में कम से कम एक सप्ताह की देरी हो सकती है।

Image Credit- The Financial Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
March 20, Today Marks The Spring Equinox: Day-Night Duration Nearly Equal

The official transition from winter to spring, known as the SPRING EQUINOX, occurs today! It’s time when the Sun crosses the celestial equator precisely at 2:31 PM, delivering warmer, longer days to the Northern HemiSphere. As autumn arrives, the South enjoys colder evenings.

posted on:
thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on: