Skymet weather

दिल्ली में दो दशकों का सबसे गर्म अक्टूबर, बढ़ा सर्दी का इंतजार

October 25, 2024 4:30 PM |

दिल्ली में अक्टूबर 2024 के दूसरे भाग में लगातार सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। मुख्य बेस वेधशाला में 15 अक्टूबर 2024 को अब तक का सबसे कम तापमान 17.4 °C दर्ज किया गया है। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 20 °C के आसपास रहा है, जो सामान्य से 2°-3°C अधिक है। आज सुबह तापमान में हल्की गिरावट हुई तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लेकिन, आगे तापमान में कोई गिरावट होने की संभावना नहीं है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान ऊपर की ओऱ बढ़ सकता है।

अक्टूबर में दर्ज सबसे कम तापमान: पिछले चार सालमों में अक्टूबर के महीने में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14°C या उससे कम दर्ज किया गया था। पिछले दो दशकों का सबसे कम तापमान 12.5°C, 29 अक्टूबर 2020 को दर्ज किया गया था। इसके बाद 26 और 28 अक्टूबर 2009 को न्यूनतम तापमान 13.5°C तक दर्ज किया गया था। हर साल अक्टूबर के अखिरी सप्ताह में सबसे कम तापमान दर्ज किया जाता है, लेकिन 2024 में यह पैटर्न बदल सकता है।

चक्रवाती तूफान से हवाओं की दिशा में बदलाव: एक भीषण चक्रवाती तूफान आज सुबह ओडिशा तट को पार कर गया है। इस तूफान की आगे की गति से निचले स्तर पर मध्य और आसपास के उत्तरी हिस्सों में हवा का पैटर्न नियंत्रित होता रहेगा, हालांकि यह कमजोर हो रहा है। 27-28 अक्टूबर तक हवाओं में गर्मी बनी रह सकती है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ 28 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तरी पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर पहुंचेगा। यह पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से रोकेगा। इस प्रणाली के कारण  इन भागों में मध्यम तेज़ उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल सकती हैं। लेकिन, फिर भी तापमान में बहुत अधिक गिरावट होने की संभावना नहीं है।  क्योंकि पहाड़ी इलाकों में अधिक बारिश या बर्फबारी नहीं होगी।

ठंडी हवाएं आने पर तापमान में गिरावट: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान तभी गिरता है जब उत्तरी पहाड़ियों से ठंडी हवाएं मैदानों में आती हैं। 30 से 31 अक्टूबर के बीच तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, लेकिन इससे ठंड का असर अधिक महसूस नहीं होगा। इस महीने के बाकी बचे दिनों में सर्दियों की ठंड गायब हो सकती है, और ठंड का अनुभव(कपकपी) नवंबर में दीवाली के बाद ही दिल्ली में देखने को मिल सकता है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try