दिल्ली में बदला मौसम, गर्म दिन और सुखद रात की शुरुआत

October 7, 2024 12:12 PM | Skymet Weather Team

दिल्ली में गर्मी से पतझड़ (ऑटम) का मौसम शुरू हो गया है। है। यह मौसम आमतौर पर छोटे दिनों और हल्की ठंडक से शुरू होता है, पहले रात में तापमान गिरता है और धीरे-धीरे दिन में भी ठंडक बढ़ती है। आमतौर पर, उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु सितंबर विषुव से लेकर दिसंबर संक्रांति तक मानी जाती है। दिल्ली में अक्टूबर के दौरान दिन का तापमान 34°C से गिरकर 30°C तक पहुंच जाता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23°C से कम होकर 18°C ​​तक हो जाता है। बता दें, मानसून की वापसी के बाद दिल्ली में बहुत कम बारिश होती है।

साफ आसमान से बढ़ा तापमान: मानसून की विदाई के बाद आसमान साफ और तेज धूप निकलती है, जिससे तापमान बढ़ जाता है। इसीलिए पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में दिन का तापमान 35°C या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है। तापमान के एक सप्ताह तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है। अगले सप्ताह में तापमान 35°C से 36°C के बीच रहने रह सकता है और उसके बाद तापमान में गिरावट होगी। सुबह के तापमान में पहले ही गिरावट देखी जा चुकी है। आज सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 23.2°C दर्ज किया गया, जो कि एक दिन पहले से 3°C कम है। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हुई शुरुआती बर्फबारी के कारण पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है।

अभी और गिरेगा तापमान: कल 11 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडलीय प्रणाली के रूप में पहुंचने वाला है। जिससे उत्तर के पहाड़ी इलाकों के मध्य और ऊंचे क्षेत्रों में छिटपुट मौसम (बारिश) गतिविधियां होंगी। इसके 11 अक्टूबर को साफ होने के बाद और अगले सप्ताह के मध्य तक सुबह के तापमान में 2°-3°C की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद के दिनों में सुबह की ठंड का एहसास अधिक होगा, खासतौर पर 21 अक्टूबर के बाद से। दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए सुखद दिन आने वाले हैं।

OTHER LATEST STORIES