Skymet weather

[Hindi] यात्रा: इन गर्मियों में बना सकते हैं मनमोहक दृश्यों से भरे दार्जिलिंग घूमने की योजना

May 28, 2019 6:20 PM |

Darjeeling Tourism

भारत के पूर्वी छोर पर स्थित दार्जिलिंग, देश के सबसे मनमोहक हिल स्टेशनों में से एक है। यहां के चाय के बागानों और मिनी रेल आदि को देखने के लिए पूरे साल पर्यटक देश-विदेश से घूमने आते हैं।

घूमने लायक जगहें

बारबोटे रॉक गार्डन

Darjeeling Tourism

Image Credit: Pinterest

यह स्थान पत्थर की बड़ी चट्टानों को काट कर बनवाया गया है। यह दार्जिलिंग से 10 किमी की दूरी पर है। यहां पत्थरों के बीच से आप बहते झरने का भी आनंद ले सकते हैं।

हैप्पी वैली टी इस्टेट

Darjeeling Tourism

Image Credit: oikocreditusa.org

दार्जिलिंग से 2 किमी की दूरी पर स्थित चाय का यह बागान 437 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आपको स्थानीय गाइड भी मिल जायेंगे। जो आपको बागानों के अलावा चाय के कारखानों में भी घुमा सकते हैं।

बतासिया लूप

Travel in Darjeeling

Image Credit: TourEast

इस जगह का निर्माण आज़ादी से पहले हुआ था। इसे विभिन्न लड़ाइयों में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनवाया गया था। इसके अलावा दार्जिलिंग की मशहूर टॉय ट्रेन यहां हेयरपिन टर्न लेती है। यहां से आप पूरे कंचनजंगा पर्वतमाला के नज़ारे का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

रोपवे

darjeeling_ropeway

Image Credit: Tripoto

रोपवे की यह यात्रा दार्जिलिंग चौक बाजार से सिंगमारी तक 3 किमी की है। यह यात्रा 45 मिनट की है। यह पूरी यात्रा 7000 फ़ीट की ऊंचाई से 800 फ़ीट की ऊंचाई तक की है। यह रोपवे भारत का सबसे पुराना केबल कार सिस्टम है।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे

Darjeeling-Toy-Train

यह मिनी रेलवे सेवा जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक 78 किमी की है। यह यात्रा 18वीं शताब्दी में शुरू की गयी थी। यह वर्तमान में भारत की एकमात्र मिनी रेल सेवा है। इसे यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट का ख़िताब भी हासिल है।

इसके अलावा घूमने के लिए ऑब्ज़र्वेटरी हिल, सिगलीला नेशनल पार्क, जापानीज़ पीस पगोड़ा, पद्मजा नायडू हिमालयन ज़ू और टाइगर हिल आदि प्रमुख स्थान है।

घूमने के लिए सही समय

अप्रैल से जून

अप्रैल की शुरुआत से ही यहां गर्मियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान यहां का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुँच जाता है। शाम के समय सुहावने मौसम के साथ यहां के मनमोहक नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जुलाई से सितंबर

जुलाई से अगस्त तक यहां भारी बारिश देखने को मिलती है। इस दौरान आपको यातायात से सम्बन्धित परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। लेकिन अगर आपको बारिश पसंद है तब आप यहां की हरी-भरी वादियों को बारिश में भीगते हुए देखना जरूर पसंद करेंगे।

अक्टूबर से मार्च

अक्टूबर की शुरुआत से ही यहां मॉनसून का अंत होने के साथ ही मौसम हल्का ठंडा हो जाता है तथा नवम्बर के मध्य से जनवरी तक सर्दियों का मौसम रहता है। इस दौरान औसत तापमान 7 से 5 डिग्री के आस-पास बना रहता है। कभी-कभार तापमान गिरकर -2 डिग्री तक भी पहुँच जाता है। हालांकि यहां बर्फ़बारी देखने को नहीं मिलती है।

कैसे पहुंचे दार्जिलिंग

हवाई मार्ग

दार्जिलिंग पहुंचने के लिए आप विमान से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुँच सकते हैं। जो दार्जिलिंग से 90 किमी की दूरी पर है। इसके बाद आप सड़क परिवहन का सहारा ले सकते हैं।

सड़क मार्ग

दार्जिलिंग पहुँचने के लिए आप बस का प्रयोग कर सकते है। अगर आप अपने वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो सिलीगुड़ी पहुँचने के बाद आप राष्ट्रीय राजधानी मार्ग (55) से 77 किलोमीटर की यात्रा करके दार्जिलिंग पहुँच सकते हैं।

रेल मार्ग

जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक 88 किलोमीटर तक चलने वाली दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की यात्रा दार्जिलिंग तक पहुंचने के सबसे बेहतर साधन है। इसकी सहायता से आप दार्जिलिंग के रास्ते में पड़ने वाले हर मनमोहक दृश्य को देख सकते हैं।

Image Credit: West Bengal Tourism

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try