दिल्ली में बरसाती सप्ताहांत, तेजी से गिरेगा पारा

April 12, 2024 3:10 PM | Skymet Weather Team

दिल्ली में पिछले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 06 से 10 अप्रैल के बीच तापमान लगातार बढ़ता गया।10 अप्रैल को इस मौसम का उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल, तापमान आगे बढ़ना रुक गया और कल 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस मापा गया। ऐसा ही रिकॉर्ड आज 12 अप्रैल को भी सामने आ सकता है। इसके बाद वीकेंड पर तापमान में गिरावट हो सकती है। रविवार को पारा 30 के निचले स्तर तक गिर सकता है और मंगलवार से फिर से बढ़ने की उम्मीद है।

अप्रैल के आखिरी सप्ताह में बढ़ता है तापमान: पिछले कई सालों के विपरीत, दिल्ली में अभी तक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज नहीं किया गया है। 2009 के बाद से दिल्ली में तापमान लगातार 40°C से ऊपर रहा है, सिर्फ अप्रैल 2012 को छोड़कर, जब अधिकतम तापमान 38.7°C पर रुका था। बता दें, अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तापमान हमेशा बढ़ जाता है। पिछले साल भी एक बार फिर अपवाद था, जब 17 अप्रैल 2023 को उच्चतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साल 2023 में अप्रैली महीने के आखिरी सप्ताह में तापमान 30 के दशक के मध्य में सामान्य से नीचे रहा था। वहीं,  अप्रैल 2022 में लगातार तीन दिन 28, 29 और 30 अप्रैल को पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया था।

हवा बदलने के साथ बारिश: उत्तरी पहाड़ियों पर एक पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। इसके अलावा, मध्य पाकिस्तान क्षेत्र पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जो कल 13 अप्रैल को पश्चिमी राज्सथान की तरफ चला जाएगा और एक दिन बाद भी वहीं पर बना रहेगा। मौसम प्रणाली से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा दिल्ली के करीब से गुजरेगी। जिससे पिछले कुछ दिनों में जमा हुई गर्मी, ट्रफ के प्रभाव के साथ मिलकर राजधानी दिल्ली और उसके आसपास क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ बौछारें डालेगी। साथ ही आज हवा के पैटर्न में बदलाव होगा, लेकिन मौसम की गतिविधि की शुरुआत होने के आसार कल 13 अप्रैल से हैं।

बारिश के कारण गिरेगा तापमान: शनिवार और रविवार को दिल्ली और आसापास के क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ बारिश होगी। ज्यादातर बारिश, आँधी की गतिविधियां शाम और रात में होंगी। रविवार को तेज़ हवाएँ और बिजली की चमक के साथ गड़गड़ाहट लगातार होती रहेगी। मौसम का बचा हुआ असर सोमवार को भी जारी रह सकता है। जिस कारण तापमान गिरकर 30 के निचले स्तर तक पहुंच जाएगा। बादल छाए रहने के साथ-साथ दिल्लीवासियों को सप्ताहा के अंत में खुशनुमा मौसम का एहसास होगा।

OTHER LATEST STORIES