9 सितम्बर का मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश व गुजरात के भागों में भीषण वर्षा, मुंबई में बारिश में आएगी कमी

September 8, 2019 7:00 PM | Skymet Weather Team

मध्य भारत एक बार फिर से भारी मॉनसून वर्षा की गिरफ्त में आ गया है क्योंकि बंगाल की खाड़ी से उठा निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर पहुंच गया है। यह काफी प्रभावी है। हमारा अनुमान है कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जाएगी। इस सिस्टम के अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात पर बना हुआ है और गुजरात के तटों से लेकर केरल तक ट्रफ भी सक्रिय है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से गुजरात के सौराष्ट्र और पूर्वी क्षेत्रों में कई जगहों पर भीषण वर्षा होने की संभावना है। मुंबई में मध्यम वर्षा जारी रहेगी। कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थितियां भी दिख सकती हैं। छत्तीसगढ़, ओड़ीशा और विदर्भ में भी हल्की से मध्यम वर्षा अगले 24 घंटों के दौरान होने की संभावना है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, निचले असम और पूर्वी बिहार में कुछ स्थानों पर मूसलाधार मॉनसून वर्षा हो सकती है।
जबकि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाकी भागों, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत के बाकी इलाकों में भी अच्छी वर्षा हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

उत्तर भारत में मॉनसून की बेरुखी इसलिए खत्म होने का नाम नहीं ले रही क्योंकि मॉनसून ट्रफ का डेरा राजस्थान में ही बना हुआ है। और खाड़ी के सिस्टम मध्य भारत पर जा रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोग पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और सूखे मौसम से संघर्ष कर रहे हैं। इन भागों में 9 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। गर्मी काफी तेज होगी क्योंकि तापमान ऊपर रहेगा। हालांकि हवाओं में नमी मौजूद होने के कारण एक-दो स्थानों पर अचानक बारिश वाले बादल बन सकते हैं और हल्की बौछारें भी गिर सकती हैं। जम्मू कश्मीर पहुंचे एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचे स्थानों पर एक-दो जगह वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है।

पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ कमजोर हो रही है जिसके कारण केरल में मॉनसून वर्षा में काफी कमी आएगी। हालांकि तटीय कर्नाटक में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।दूसरी ओर तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिणी तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। यानी हैदराबाद और चेन्नई जहां सूखे और उमस भरे मौसम का सामना करेंगे वही बेंगलुरु में हल्की बारिश के साथ मौसम खुशगवार बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES