12 सितम्बर का मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात व छत्तीसगढ़ में मध्यम वर्षा

September 11, 2019 8:08 PM|

एक निम्न दवाब का क्षेत्र दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा दक्षिणी हरियाणा से पूर्वोत्तर भारत तक जा रही है। इसके चलते, मध्य प्रदेश, दक्षिणपूरवी राजस्थान, गुजरात व विदर्भ और छत्तीसगढ़ में मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। अब कछ क्षेत्र पर बारिश में कमी आएगी। कोंकण व गोवा में कुछ जगह बारिश हो सकती है।

मुंबई में एक-दो जगह हल्की बारिश का अनुमान है।

देश के पूर्वी हिस्सों की बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश पर देखा जा सकता है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम बारिश का अनुमान है। हालांकि, एक-दो जगह भारी बारिश भी हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

वहीं, बाकी बिहार, झारखंड, ओड़िशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और बाकी पूर्वत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कोलकाता में एक-दो जगह मध्यम बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।

नीचे दक्षिण भारत में, मॉनसून अब कमजोर हो जाएगा। हालांकि, तटीय कर्नाटक में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, केरल और तेलंगाना के भागों हल्की बारिश संभव है। लक्षद्वीप व अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश हो सकती है। चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में मौसम शुष्क ही रहेगा।

उत्तर भारत में, कोई मुख्य मौसम गतिविधि की आशंका नहीं है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मौसम गरम, शुस्क और नम बन रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरखंड में एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles