11 सितम्बर का मौसम पूर्वानुमान: जबलपुर, प्रयागराज, वाराणसी में अच्छी बारिश, दिल्ली में शुष्क मौसम का संकट

September 10, 2019 8:08 PM|

लो प्रेशर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश पर आ गया है। बड़ी बात है मॉनसून ट्रफ का भी उत्तर-वर्ती होना। यानि लंबे समय बाद गंगा के मैदानी इलाकों पर मौसम बदल रहा है।

हर साल मॉनसून सीजन में मॉनसून ट्रफ कभी उत्तर में तो कभी मध्य भागों में होती थी लेकिन इस बार यह लंबे समय से मध्य भारत से हिली भी नहीं।

फिलहाल अब उम्मीद है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

इन राज्यों में गोरखुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, भागलपुर, पुर्णिया, जलपाईगुड़ी, मालदा, कोलकाता, गुवाहाटी और उत्तरी लखीमपुर सहित आसपास के शहरों में अच्छी बारिश होगी।

झारखंड और ओड़ीशा में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

देश के मध्य भागों में मॉनसून की हलचल अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। विशेष मेहरबानी मध्य प्रदेश पर है। सीधी, सतना, जबलपुर, दमोह सहित मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ भागों, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दूसरी ओर मुंबई सहित कोंकण गोवा में बारिश और कम हो जाएगी। साथ ही राजकोट, अमरेली, द्वारका, जामनगर सहित गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भी बारिश में कमी आएगी। मराठवाड़ा के लिए शुष्क मौसम का संकट बरकरार रहेगा।

दक्षिण भारत के मौसम का हाल----दक्षिणी राज्यों में पश्चिमी घाट पर हो रही बारिश में कमी आएगी। अब तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश से अधिक की संभावना नहीं है।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और इससे सटे भीतरी तमिलनाडु के भागों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर भारत में मौसम अब भी बदलने को तैयार नहीं है। समूचे उत्तर भारत में मुख्यतः शुष्क मौसम रहेगा। खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में।

पहाड़ों पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। लेकिन कश्मीर और लद्दाख में सूखा मौसम जारी रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles