4 सितम्बर का मौसम पूर्वानुमान: जबलपुर, नागपुर, सूरत, मुंबई, उदयपुर में तेज़ मॉनसून वर्षा के आसार

September 3, 2019 7:18 PM|

निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य भारत के भागों के और करीब आ गया है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। मॉनसून ट्रफ राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अधिकांश भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत के अन्य भागों पूर्वी गुजरात, कोंकण गोवा और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इन राज्यों में नागपुर, गोंदिया, जबलपुर, होशंगाबाद, बड़ौदा, सूरत, मुंबई, रत्नागिरी और उदयपुर सहित कई शहरों में तेज़ बौछारें गिरने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

पूर्वी भारत पर भी मॉनसून वर्षा की संभावना है। ओडिशा, हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मध्यम से भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। लेकिन पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा और फिलहाल कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना दिखाई दे रही है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत में पूरब से आर्द्र हवाओं का प्रवाह बढ़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में कुछ स्थानों पर मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, गाज़ियाबाद में कुछ बारिश की झलक मिलेगी। भारी वर्षा के आसार कम हैं। दूसरी ओर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज़ वर्षा कुछ स्थानों पर जारी रहेगी। लेकिन जम्मू कश्मीर में एक-दो स्थानों पर ही वर्षा होने के आसार हैं।

पश्चिमी तटों पर बनी मॉनसून ट्रफ और प्रभावी हो रही है। इसके चलते तटीय कर्नाटक और केरल के शहरों में मध्यम से भारी बौछारें गिर सकती हैं। आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भी मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडू में मॉनसून कमजोर रहेगा। हालांकि अंडमान व निकोबार में मध्यम से भारी बारिश जारी रहना की उम्मीद है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles