27 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान: दिवाली पर बढ़ेगा दिल्ली का प्रदूषण, चेन्नई और बंगलुरु में होगी बारिश

October 26, 2019 7:12 PM | Skymet Weather Team

शुरुआत दक्षिण भारत से..... अरब सागर पर उठे तूफान क्यार का असर दक्षिण भारत से अब खत्म हो रहा है। हालांकि बंगाल की खाड़ी पर बने सर्कुलेशन के चलते चेन्नई सहित तमिलनाडु के तटीय शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कन्याकुमारी, कराईकल जैसे दक्षिणी जिलों में बारिश का ज़ोर अधिक होगा।

केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। दूसरी ओर तटीय कर्नाटक में तेज़ हवाएँ तो चलेंगी लेकिन बारिश की उम्मीद बहुत कम है। दूसरी ओर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।यानि चेन्नई ही नहीं बल्कि बंगलुरु और हैदराबाद में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मध्य भारत की बात करें तो चक्रवात क्यार भारत के तटों से दूर जा रहा है, जिससे भारत के तटों के लिए ख़तरा टलता दिखाई दे रहा है। हालांकि भारत के तटों के पास अरब सागर में हलचल काफ अधिक होगी।
इसके अलावा तूफान क्यार के प्रभाव से गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय शहरों में तेज हवाएँ चलती रहेंगी। बादल भी छा सकते हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

गुजरात के दक्षिणी शहरों में हल्की बारिश छिटपुट जगहों पर होने के आसार हैं। मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। मध्य भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी भारत के मौसम की शुरुआत ओडिशा से.... ओडिशा और झारखंड में अधिकांश जगहों पर बादल छा सकते हैं और इन राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पटना, गया, पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम की संभावना है।

दूसरी ओर समूचे पूर्वोत्तर भारत में दिवाली के दिन मौसम शुष्क और सुहावना रहेगा। हालांकि, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी असम और मेघालय में हल्की छिटपुट बारिश संभव है।
उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर तक सभी भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जाएगा क्योंकि हवा की रफ्तार बहुत कम होगी और हवा में अधिक moisture इस प्रदूषण को निचली सतह पर ही रोके रखेगा, जो ना सिर्फ दिखेगा बल्कि हमें और आपको सीधे प्रभावित भी करेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES