Skymet weather

24 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान: अरब सागर में साइक्लोन, बंगाल की खाड़ी में भी बढ़ी है हलचल

October 23, 2019 7:35 PM |

अरब सागर पर बना मौसमी सिस्टम बड़ी तेज़ी से प्रभावी हो रहा है। यह अब डिप्रेशन बन गया है। इसमें कोई संदेह नहीं कि यह चक्रवाती तूफान बन सकता है। हालांकि यह भारत के तटों के पास अरब सागर में अगले 72 घंटों तक बना रहेगा उसके बाद पश्चिमी दिशा में जाएगा। इसके प्रभाव से बदलाव यह आएगा कि पश्चिमी तटों पर केरल से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश में फिलहाल कमी आ जाएगी क्योंकि यह सिस्टम अभी आसपास से एनर्जी खींच रहा है। हालांकि कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों में मध्यम बारिश जारी रहेगी। बंगलूरु सहित दक्षिणी कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश तटों पर बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर दक्षिण छत्तीसगढ़ पर पहुँच गया है। यह कमजोर हुआ है लेकिन कई राज्यों को प्रभावित करेगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम विकसित हो गया है। इन सिस्टमों के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत में भी मौसमी सक्रिय हो रहा है। ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ अच्छी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिणी बिहार और झारखंड में 24 घंटों के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएँगी। हालांकि रांची और जमशेदपुर में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

इस बीच, मध्य भारत में छत्तीसगढ़ में मध्यम गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी भागों हल्की बारिश होने के आसार हैं। गुजरात में आंशिक बादल छाएंगे और हवाएँ तेज़ चलेंगी लेकिन बारिश की उम्मीद केवल दक्षिणी हिस्सों में ही हाई। महाराष्ट्र में बारिश कम हो जाएगी। हालांकि पुणे, सांगली, सतारा, अहमदनगर सहित मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। मुंबई में बारिश कम होने के साथ तापमान बढ़ सकता है।

उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास है। साथ ही पंजाब पर एक सर्कुलेशन बन गया है। लेकिन बारिश की संभावना जम्मू कश्मीर और हिमाचल के उत्तरी भागों में ही कुछ उम्मीद है। जबकि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हवा की दिशा में बदलाव के साथ दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानि नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में प्रदूषण बढ़ जाएगा। सुबह जब आप घर से निकलें तो इससे बचने के लिए मास्क ज़रूर पहनें।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try