30 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी

November 29, 2019 7:16 PM|

दक्षिण भारत से शुरू करें तो, एक तट से लगती ट्रफ रेखा उत्तरी तमिलनाडु से श्रीलंका तक जा रही है। इसके चलते, तमिलनाडु पर मध्यम से भारी बारिश संभव है। केरल में बारिश अब बढ़ेगी। दक्षिण कर्नाटक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तरी कर्नाटक, तेलनगना और उत्तरी आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच बेंगलुरु में हल्की बारिश तो चेन्नई में मध्यम से भारी बारिश संभव है। हैदराबाद में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर भारत की बात करें तो, उत्तरी हवाएँ इस समय पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान पर बह रहीं हैं। यहाँ रात के तापमान दो से तीन डिग्री से गिर सकते हैं। ज़्यादातर स्थानों पर आसमान साफ ही रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, अरुणाचल प्रदेश पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पूर्वी असम, मणिपुर और नागालैंड में भी कुछ जगह बारिश संभव है। कोलकाता, पटना और रांची में मौसम शुष्क ही रहेगा।

मध्य भारत की बात करें तो, छत्तीसगढ़ और साथ लगे क्षेत्रों पर विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इसके कारण, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में न्यूनतम तापमान गिर सकते हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles