28 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी

November 27, 2019 6:39 PM|

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वी दिशा में आगे बढ़ गया है। हालांकि, अभी भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ ही रहेगा। हालांकि, 28 नवंबर की सुबह कुछ तराई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली और राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। उतार-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री से गिर सकते हैं। दिल्ली में प्रदूषण मध्यम श्रेणी में ही रहेगा।

नीचे दक्षिण भारत में, उत्तर-पूर्वी दिशा से हवाएँ चलने का अनुमान है। इसके चलते, तटीय तमिल नाडु में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु और दक्षिणि आंध्र प्रदेश में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी कर्नाटक और उत्तरी आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

चेन्नई में हल्की से मध्यम बारिश तो बेंगलुरु और हैदराबाद में मौसम शुष्क रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत में, कोई मुख्य मौसम गतिविधि की संभावना नहीं है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के तापमान 2 से 3 डिग्री से गिर सकती हैं।

अंत में देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों की बात करें तो, यहाँ पर मौसम शुष्क ही रहेगा। कुछ उत्तरी हिस्सों में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles