26 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

November 25, 2019 6:24 PM|

एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है और इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब और हरियाणा के हिस्सों पर बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के चलते, हम अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद करते हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों की बात करें तो उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, हालांकि रुक-रुक कर हो रही बारिश और व्यापक बादल छाए रहने से उत्तरी मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।

इस बीच, मध्य भारत में, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कोई महत्वपूर्ण गतिविधि होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, मध्य प्रदेश के उत्तरी जिले गरजने वाले बादल देख सकते हैं। ग्वालियर, दतिया जैसी जगहों पर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे । दक्षिण की ओर से बहने वाली हवाओं के कारण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ के हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में, एक एंटी-साइक्लोन उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और उससे सटे इलाकों में है। इस प्रकार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के तराई इलाकों में मध्यम से घने कोहरे की संभावना है।इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में भी कोई महत्वपूर्ण गतिविधि नहीं होने की उम्मीद है। हालांकि असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

अंत में, दक्षिण भारत में, जहां उत्तर-पूर्वी मॉनसून इस वक़्त कमजोर बना हुआ है। इसलिए, तेलंगाना, कर्नाटक के कई हिस्सों और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में शुष्क मौसम की उम्मीद है। हालांकि, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडू में भी हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि केरल प्रमुख रूप से एक या दो स्थानों पर अपेक्षित हल्की बारिश के साथ मुख्यतः शुष्क मौसम देखेगा। लक्षद्वीप के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ लगभग शुष्क मौसम देखा जा सकता है। चेन्नई में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बेंगलुरु में एक दो स्थानों पर बारिश होगी जबकि हैदराबाद में शुष्क मौसम की स्थिति देखी जाएगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles