24 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश व बर्फबारी, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता रहेगी खराब

November 23, 2019 6:52 PM|

देश के उत्तरी भागों से शुरुआत करें तो, यहाँ बना पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ गया है। हालांकि, अभी भी जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उतराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा तापमानों में गिरावट हो सकती है। हालांकि, दूसरी ओर मैदानी भागों में अब आसमान साफ हो जाएगा। राजस्थान में धूप छाई रहेगी। तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा।

देश की पूर्वी हिस्से की बात करें तो यहाँ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश पर देखा जा सकता है। इसके चलते मेघालय पर एक-दो जगह बारिश संभव है। बाकी ज़्यादातर पूर्वी और पूर्वोतर राज्यों में सुबह के समय कुहासा छाया रहेगा। दिन में धूप बनी रहेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की बात करें तो, यहाँ मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवाएँ बहेंगी। दिन में धूप छाई रहेगी। मुंबई में भो मौसम के गरम बने रहने का अनुमान है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और साथ लगे मध्य प्रदेश में दिन के तापमानों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

दक्षिण भारत की बात करें तो, यहाँ उत्तरपूरवी हवाएँ बहने के कारण, तटीय तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों में बारिश और गरज-बौछारें संभव हैं। साथ ही अब दक्षिण भारत के ज़्यादातर इलाकों में बारिश में कमी आएगी। तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles