23 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी, दिल्ली में बढ़ेगा प्रदूषण का स्तर

November 22, 2019 6:48 PM|

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पूर्वी भागों पर देखा जा सकता है। ये सिस्टम जम्मू-कश्मीर, लदाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देता रहेगा। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। यहाँ न्यूनतम तापमानों में कुछ कमी आ सकती है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।

देश के मध्य भागों की बात करें तो, एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य प्रदेश पर देखा जा सकता है। इसके चलते गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छतीसगढ़ पर न्यूनतम तापमानों में कुछ कमी आ सकती है। मुंबई में मौसम आरामदायक बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

नीचे दक्षिण भारत में, तमिलनाडु में हल्की बारिश का अनुमान है। एक दो जगह माध्यम बारिश भी हो सकती है। इसके साथ केरल, तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में भी कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समुह में एक-दो जगह बारिश का अनुमान है। चेन्नई और बेंगलुरु में हल्की बारिश तो हैदराबाद में शुष्क मौसम का अनुमान है।

देश के पूर्वी हिस्सों की बात करें तो, यहाँ उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवाएँ बहने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क ही रहेगा। कोलकाता का मौसम शुष्क और गरम बना रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम के शुष्क ही रहेगा। हालांकि, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles