13 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की आफ़त

November 12, 2019 6:09 PM|

एक पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के पास बना हुआ है। और इसके प्रभाव से बना सर्कुलेशन पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर है। एक ट्रफ भी यहाँ बन गया है। इस सिस्टमों के प्रभाव से हम उम्मीद कर रहे हैं कि राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी पंजाब में हो सकती है। बारिश की संभावना जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, सिरसा और आसपास के भागों में अधिक हो सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बादल बढ़ेंगे। जिससे दिल्ली प्रदूषण खतरनाक स्तर पर ही बना रहेगा। इस बीच जम्मू कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात की संभावना है। उत्तराखंड में भी छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की बात करें तो रत्नागिरी, दहानू, राजकोट, भुज और द्वारका सहित गुजरात के कुछ हिस्सों तथा कोंकण क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं। मुंबई में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा जिससे तापमान बढ़ेगा और दोपहर गर्म हो सकती है।नागपुर, नाशिक, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, जगदलपुर सहित मध्य भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इन भागों में मध्यम गति से पूर्वी हवाएँ चलेंगी।पूर्वी भारत में उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक बारिश की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है। गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, त्रिपुरा और मेघालय में कोहरा छा सकता है।

बारिश की संभावना नागालैंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में है। इस क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट भी आ सकती है। दक्षिण भारत में बने ट्रफ के प्रभाव से दक्षिणी आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटों पर भी उत्तर-पूर्वी मॉनसून सक्रिय हो सकती है जिससे नेल्लोर, तिरुपति, चेन्नई, पुडुचेरी और पंबन सहित इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।बेंगलुरु, मेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और गोवा सहित केरल, रायलसीमा, दक्षिणी तेलंगाना और कर्नाटक में कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश की संभावना है। तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में मौसम शुष्क रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles