Skymet weather

10 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात बुलबुल ने किया लैंडफॉल, तमिलनाडु व केरल में बारिश

November 9, 2019 6:54 PM |

चक्रवात बुलबुल तट पर लैंडफॉल कर अब एक Deep Depression में कमजोर पड़ चुका है। और इस समय दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। ये सिस्टम आगे पूर्वोतर दिशा में बढ़ते हुए और कमजोर हो जाएगा जिसके कारण कल सुबह से कोलकाता और बाकी पूर्वी राज्यों का मौसम साफ़ होने लगेगा। बादल छटने लगेंगे।

इसके अलावा, एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से अरुणाचल प्रदेश तक जा रही है। जिसके कारण, त्रिपुरा और मिज़ोरम में मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, मेघालय, दक्षिणी असम, मणिपुर और बाकी पूर्वोत्तर राज्यों में मुख्यतः हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत की बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु और साथ लगे केरल में देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से लक्षद्वीप तक जा रही है। जिसके कारण, तमिलनाडु, केरल और साथ लगे दक्षिणी कर्नाटक पर मध्यम बारिश का अनुमान है। तटीय और मध्य कर्नाटक में भी कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की बात करें तो, एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी मध्य प्रदेश पर देखा जा सकता है। जिसके कारण, गुजरात के मध्य भागों और उत्तरी महाराष्ट्र पर हल्की बारिश आगे क्रम में है। बाकी मध्य भारत पर मौसम शुष्क ही रहेगा।
उत्तर भारत की बात करें तो, पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ गया है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अगले 48 घंटों में विकसित हो जाएगा। जिसके कारण, जम्मू-कश्मीर पर कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और साथ लगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बहना शुरू हो जाएंगी। जिसके कारण, उत्तर पश्चिमी मैदानी भागों में सुबह आरामदायक बनी रहेगी। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता और बेहतर हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

AQI






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try