1 नवंबर अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान: तूफान महा से महाराष्ट्र और कर्नाटक में बारिश, राजस्थान और कश्मीर में भी वर्षा के आसार

October 31, 2019 7:50 PM | Skymet Weather Team

दक्षिण भारत से लेकर मध्य भारत तक बारिश का कहर जारी है। मध्य भारत में थोड़ी भी बारिश कहर इसलिए हैं क्योंकि गुजरात सहित विभिन्न भागों में कपास की चुनाई हो रही है। इन भागों में बारिश ज़्यादा इसलिए हो रही है क्योंकि इस साल अप्रत्याशित रूप से मौसमी सिस्टम और समुद्री तूफान उठ रहे हैं।

फिलहाल दक्षिण भारत के मौसम पूर्वानुमान से शुरुआत करते हैं। लक्षद्वीप के पास बना चक्रवाती तूफान महा आगे बढ़ते हुए गोवा के समानान्तर पहुँच गया है। इसके प्रभाव से केरल से लेकर दक्षिणी-कोंकण गोवा तक 30 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएँ चलने और तटों पर 12 से 14 फिट ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। लक्षद्वीप के उत्तरी भागों पर मूसलाधार वर्षा अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां अब कम हो जाएंगी। हालांकि, हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। तेलंगाना में कहीं-कहीं थोड़े समय के लिए वर्षा हो सकती है। साथ ही अब कोंकण और गोवा में बारिश बढ़ने वाली है। दक्षिणी कोंकण व गोवा सहित मध्य महाराष्ट्र में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और गुजरात में भी कुछ स्थानों पर हल्की तो एक-दो जगहों पर मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। मुंबई में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना बहुत प्रबल नहीं है। उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है और एक चक्रवाती क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान पर बन रहा है। हालांकि यह सिस्टम well marked नहीं हैं इसलिए यहाँ मैप पर हमने बनाया भी नहीं है।

कमजोर होने के बाद भी यह सिस्टम जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश दे सकते हैं। उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान पर आंशिक बादल छा सकते हैं। जैसलमेर, बाड़मेर सहित पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश भी हो सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण के प्रकोप से राहत मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि ना तो हवाएँ तेज़ होने वाली हैं और ना ही अच्छी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अधिकतर शहरों पर शुष्क मौसम की उम्मीद है। हालांकि बांग्लादेश पर बने सर्कुलेशन के चलते पूर्वोत्तर भारत खासकर असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में हल्की बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण ओडिशा में हल्की बारिश होगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES