5 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: चेन्नई, बेंगलुरु, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बारिश

January 4, 2020 7:09 PM | Skymet Weather Team

मध्य भारत से शुरुआत करें तो, हवा में नमी के कारण, उत्तरी व पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। रात के तापमानों में कमी आने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम शुष्क बना रहेगा।

दक्षिण भारत की बात करें तो, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है। रात ठंडी और दिन गरम रहेगा। तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क बना रहेगा। चेन्नई व बेंगलुरु में हल्की बारिश की संभावना है। हैदराबाद में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में, अब ठंड बढ्ने वाली है। हवा में नमी के कारण, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, और ओड़ीशा में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, पूर्वी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में माध्यम बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी भी हो सकती है।

अंत में उत्तर भारत की बात करें तो, एक पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख पर बना हुआ है। इसके चलते, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इन राज्यों के दक्षिणी हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

OTHER LATEST STORIES