25 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी

January 24, 2020 5:52 PM|

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, इस मौसमी गतिविधि का असर मैदानी इलाकों पर नहीं देखा जाएगा। यहाँ उत्तरी दिशा से ठंडी हवाएँ चलती रहेंगी। इसके बावजूद दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, और उत्तर प्रदेश में सुबह के तापमानों में बढ़ावा हो सकता है।

पूर्वी भारत की बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी असम पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से बिहार तक जा रही है। इसके चलते, अरुणाचल प्रदेश में एक दो जगह हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। असम, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत की बात करें तो, एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ पर बना हुआ है। पिछले दो दिनों से, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के न्यूनतम तापमानों में गिरावट आ सकती है। वहीं, राजस्थान और गुजरात में तापमान 1 से 2 डिग्री से गिर सकते हैं।

दक्षिणी भारत की बात करें तो, यहाँ मौसम ज़्यादातर शुष्क रहेगा। बंगाल की खाड़ी से नम हवाएँ तमिल नाडु पर बहेंगी। जिसके कारण, तटीय तमिलनाडु पर एक-दो जगह हल्की बारिश हो सकती है। बाकी दाखिन भारत का मौसम शुष्क ही रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles